वैश्विक

मरते हुए तारे की झागदार नीली और नारंगी तस्वीरें जारी कीं NASA ने

NASA ने मंगलवार को अपनी नई शक्तिशाली अंतरिक्ष दूरबीन से ली  तस्वीरें जारी कीं। इनमें एक तस्वीर में एक मरते हुए तारे की झागदार नीली और नारंगी छवि शामिल है। इससे पहले सोमवार को इस दूरबीन से ली गई पहली तस्वीर जारी की गई जो आकाशगंगाओं से भरी है तथा यह ब्रह्मांड का अब तक का सबसे गहरा रूप प्रस्तुत करती है।

चार अतिरिक्त तस्वीरों में ब्रह्मांड की और अधिक सुंदर छवि दिखाई देती है। इनमें से एक तस्वीर में पांच आकाशगंगाएं नृत्य की मुद्रा में दिखीं जो 29 करोड़ प्रकाशवर्ष दूर हैं। NASA प्रशासक बिल नेल्सन ने कहा कि प्रत्येक छवि एक नई खोज है और प्रत्येक मानवता को एक ऐसा दृश्य प्रदान करेगी जो हमने पहले कभी नहीं देखा है।

वाइट हाउस में सोमवार को एक कार्यक्रम में जारी की गई इसकी पहली तस्वीर डीप फील्ड में अनेक तारे और विशाल आकाशगंगाएं दिखाई देती हैं। इसका अनावरण करने से कुछ सेकंड पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने तस्वीर के बारे में कहा कि 13 अरब साल से अधिक के ब्रह्मांड के इतिहास में सबसे पुराना प्रलेखित प्रकाश, मुझे फिर से कहना है कि 13 अरब साल पहले। थाह पाना मुश्किल है।

जेम्स वेब अंतरिक्ष दूरबीन दस अरब डालर की लागत से तैयार हुई है। जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप को 25 दिसंबर को फ्रेंच गुयाना से एरियन 5 राकेट की मदद से अंतरिक्ष में भेजा गया है।

यह दुनिया की सबसे शक्तिशाली NASA अंतरिक्ष दूरबीन है। यह जनवरी में पृथ्वी से 16 लाख किलोमीटर दूर पहुंची थी।इसकी इन्फ्रारेड तकनीक से यह 13.5 अरब साल पहले बने शुरुआती तारों और आकाशगंगाओं को देख सकेगी। उनकी तस्वीरें भेजेगी। ब्रह्मांड की शुरुआत कैसे हुई, तब वह कैसा था इन सवालों का जवाब जानने में यह दूरबीन मदद कर सकती है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen + four =