वैश्विक

धरती के नजदीक होगा विशालकाय एस्टेरॉयड- नासा

एक विशालकाय एस्टेरॉयड पृथ्वी की तरफ तेज गति से आ रहा है। यह 24 जुलाई को धरती के नजदीक होगा। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने चेतावनी देते हुए कहा कि यह एस्टेरॉयड संभावित रूप से खतरनाक हो सकता है। यह आकार में भी बड़ा है और इसकी गति भी तेज है। 

यह एस्टेरॉयड ब्रिटेन के प्रसिद्ध लैंडमार्क- लंदन आई के आकार का कम से कम डेढ़ गुना है। ऐसा भी हो सकता है कि यह लंदन आई की तुलना में लगभग 50 प्रतिशत बड़ा निकले।

लंदन आई 443 मीटर ऊंचा एक व्हील है, यानी एस्टेरॉयड के इससे भी बड़ा होने की आशंका है।नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) ने चेतावनी दी है कि जिस तरह से यह विशाल क्षुद्रग्रह पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है, उसे हल्के में नहीं लिया जा सकता है।

इसे संभावित खतरे के तौर पर चिह्नित किया गया है क्योंकि यह पृथ्वी के लिए एक खतरनाक प्रभाव पैदा कर सकता है। नासा ने इसे एस्टेरॉयडल 2020ND नाम दिया है।

खतरनाक क्षुद्रग्रह एक पैमाना है। इसमें अंतरिक्ष वैज्ञानिक उन तत्वों को शामिल करते हैं जो पृथ्वी के समीप आने वाले खतरों के रूप में मापे जाते हैं। इसलिए 0.05 एयू या उससे कम की दूरी (एमओआईडी) वाले सभी क्षुद्रग्रहों को संभावित रूप से खतरनाक माना जाता है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 + eleven =