Smuggling के नए तरीके: विदेशी महिला के private part में पकड़ा गया 6 Crore का Drugs
Smuggling के नए-नए और खतरनाक तरीके खोजे जा रहे हैं। जयपुर (Jaipur) में एक विदेशी महिला के प्राइवेट पार्ट में Drugs पकड़ा गया है। डीआरआई (DRI) ने पकड़े गए Drugs की कीमत छह करोड़ रुपये आंके है। यह ड्रग्स वह प्राइवेट पार्ट (rectum-vagina) और पेट में छिपाकर लाई थी।
DRI (direct revenue services) ने बताया कि इस ड्रग को निकालने में करीब 11 दिन का समय लगा। नशीली दवाओं के तस्कर भी ड्रग्स की स्मगलिंग के लिए अजीबोगरीब तरीके ढूंढ़ निकालते हैं। बीते कुछ समय पहले संयुक्त अरब अमीरात के पुलिस अधिकारियों ने ‘नींबू में से ड्रग्स’ बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक ये लोग प्लास्टिक के नींबू में छिपाकर लाखों डॉलर की कैप्टागन गोलियों की यूएई में तस्करी का प्रयास कर रहे थे। भारत में भी अक्सर ऐसा ही मामला सामने आता रहा है।
दुबई के शारजाह से जयपुर पहुंची Drugs
बीते दिनों मुंबई में तो हाई प्रोफाइल क्रूज़ ड्रग्स मामले ने तूफ़ान ही खड़ा कर दिया था। अब एक और हैरान कर देने वाला मामला जयपुर में दिखाई दिया जहाँ एक महिला ने अपने प्राइवेट पार्ट को ही स्मगलिंग का जरिया बना दिया। महिला दुबई के शारजाह से यह ड्रग्स लेकर जयपुर पहुंची थी।
मेडिकल टीम ने जांच की तो पता चला महिला अपने बॉडी में Drugs in Private Part करीब 88 कैप्सूल लेकर आई थी। महिला से कैप्सूल बरामद कर गुरुवार को उसे जेल भेज दिया गया है।शारजाह से 19 फरवरी को सूडान की एक महिला जयपुर एयरपोर्ट पहुंची थी। इंटेलिजेंस से रिपोर्ट मिली थी कि महिला बड़ी मात्रा में ड्रग्स लेकर आई है। महिला से पूछताछ की तो उसने कुछ बताया नहीं। DRI अधिकारियों की ओर से मेडिकल टेस्ट की परमिशन ली गई।
प्राइवेट पार्ट में कैप्सूल Drugs
जांच में पता चला कि महिला के प्राइवेट पार्ट में कैप्सूल है। फिर ड्रग वाले कैप्सूल को निकालने की प्रक्रिया शुरू हुई। महिला को SMS अस्पताल में भर्ती करवाया गया।11 दिन में महिला के प्राइवेट पार्ट और पेट से करीब 88 कैप्सूल निकाले गए। महिला ने 30 से अधिक कैप्सूल को पेट में छिपा रखा था।
Heroin Drug को लिक्विड में बदल कर प्लास्टिक की थैलियों के कैप्सूल बनाए गए थे। महिला को 11 दिन तक डॉक्टर्स की टीम ने ऑब्जर्वेशन में रखा गया। महिला का दोबारा मेडिकल करवाया गया। तबीयत सही होने पर गुरुवार को दोबारा कोर्ट में पेश किया गया।
डॉक्टर्स ने बताया कि तस्करों ने महिला के पेट में जो कैप्सूल डाले थे उसकी रैपिंग बहुत सही ढंग से कर रखी थी। अगर एक कैप्सूल पेट में एसिड के कारण फट जाता तो महिला की मौके पर मौत हो सकती थी। उसके शरीर में करीब 862 ग्राम हेरोइन थी। डॉक्टर्स का मानना है कि इतनी मात्रा में हेरोइन बेहद खतरनाक है .
खबर readers के लिए न सिर्फ सूचना की दृष्टि से लिखी गयी है बल्कि हमारा मकसद है कि देश की युवा पीढ़ी इस ड्रग्स रूपी दानव के प्रकोप से सावधान रहे।ड्रग्स का जाल पूरी दुनिया में फैला हुआ है, जिसे रोकने के लिए सभी देश लगातार संदिग्धों पर नजर बनाए रखते हैं।

