उत्तर प्रदेश

Hardoi News: Ukraine से लौट ग्राम प्रधान वैशाली का “लडकी विक्टिम कार्ड” खेलना शुरू

Hardoi News: सांडी विकास खण्ड की तेरा पुरसौली की प्रधान और यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रही छात्रा वैशाली यादव आज घर पहुंच गई हैं. वैशाली यादव ने कहा कि वह सुरक्षित घर पहुंच गई हैं लेकिन उनको बेवजह काफी ट्रोल किया है जो नहीं करना चाहिए था. उन्होंने कहा कि जब सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दे रही तो एक बेटी पढ़ रही तो इतना हंगामा क्यों?

वैशाली के पिता ने बीजेपी नेताओं पर बेवजह बदनाम करने का आरोप लगाया है. वैशाली सांडी ब्लॉक के ग्राम तेरा पुरसौली की ग्राम प्रधान हैं. ग्राम प्रधान बनने के बाद Ukraine जाकर वैशाली मेडिकल की पढ़ाई कर रही थीं और वैशाली रूस और Ukraine के युद्ध के बीच यूक्रेन में फंस गई थीं.

तब यह बात प्रशासनिक अधिकारियों के सामने आई थी कि वह ग्राम प्रधान होते हुए यूक्रेन से मेडिकल की पढ़ाई कर रही हैं. इधर, उसकी गैरहाजिरी में सांडी विकास खंड की ग्राम पंचायत तेरा पुरसौली में विकास कार्यों में धनराशि भी निकाली जा रही थी. इस मामले में डीपीआरओ ने एडीओ पंचायत गिरीश चंद्र को जांच कर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं.

वैशाली यादव ने कहा कि वह सुरक्षित घर पहुंच गई हैं. उसने Ukraine में फंसे होने के दौरान मदद के लिए वीडियो जारी किया था जिसके बाद उसको ट्रोल किया गया. वैशाली ने कहा कि अगर पंचायत विभाग के अधिकारी उसको नोटिस देंगे तो वह जवाब देंगी लेकिन गांव की जनता को उससे कोई शिकायत नहीं और नियमों के मुताबिक उन्होंने काम किये हैं.

वैशाली यादव ने कहा कि भारत सरकार भी नारा दे रही कि बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ और जब एक बेटी पढ़ रही तो फिर ऑब्जेक्शन क्यों. वैशाली यादव के पिता व पूर्व ब्लॉक प्रमुख महेंद्र यादव ने कहा कि वह एक बार ब्लॉक प्रमुख, एक बार जिला पंचायत सदस्य और उनकी पत्नी दो बार ब्लॉक प्रमुख व दो बार मां प्रधान रह चुकी हैं.

अब उनकी बेटी प्रधान है और पंचायत राज के नियमों के तहत सभी काम किये गए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि हरदोई में बीजेपी हार रही है इसलिए बीजेपी के लोग बौखलाहट में उनकी बेटी को बदनाम कर रहे हैं.

P.K. Tyagi

प्रमोद त्यागी (अधिवक्ता) विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय स्तर के समिति सदस्य हैं। वे टीम समन्वय, प्रकाशित समाचार सामग्री, और भविष्य की संबद्धता/पंजीकरण के लिए जिम्मेदार हैं। सामाजिक न्याय, सांस्कृतिक जागरूकता और धार्मिक समन्वय के प्रति प्रतिबद्ध, पूर्व संपादक के रूप में, उन्होंने समाचार सामग्री की गुणवत्ता और सटीकता सुनिश्चित की है।

P.K. Tyagi has 116 posts and counting. See all posts by P.K. Tyagi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 1 =