उत्तर प्रदेश

Nidhi gupta murder: मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार सूफियान, दाहिने पैर में लगी गोली

Nidhi gupta murder:  दुबग्गा के डूडा कॉलोनी में निधि गुप्ता मर्डर का मुख्य आरोपी एवं 25 हजार के इनामी सूफियान को आज पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार दोपहर पावर हाउस चौराहे पर पुलिस मुठभेड़ में सुफियान के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल सुफियान को पुलिस ने अभिरक्षा में लेकर उसे अस्पताल भेज दिया।

बता दें कि धर्म परिवर्तन को स्वीकार ना करने की वजह से सुफियान ने निधि गुप्ता को चौथी मंजिल से धक्का दे दिया था। जिससे उसकी मौत हो गई। निधि की मौत के बाद से ही पुलिस को आरोपी की तलाश थी। सूफियान की गिरफ्तारी के लिए मृतका के परिवारजनों ने आइआइएम राेड पावर हाउस चौराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया था। पीड़ित परिवार के साथ ही अन्य लोग भी प्रदर्शन में शामिल हुए थे।

लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट ने निधि हत्याकांड के आरोपी पर 25000 का इनाम घोषित किया था। निधि की मौत के बाद पुलिस लगातार सुफियान की गिरफ्तारी के लिए दबिश रही थी। लेकिन सफलता नहीं मिल रही थी। सूफियान की गिरफ्तारी के लिए लगभग दो दर्जन पुलिस लगा दिए गए थे। सर्विलांस पर सुफियान के फोन की आखिरी लोकेशन चौक में मिली थी। उसको पकड़ने के लिए पुलिस की एक टीम दिल्ली के लिए भी भेजी गई थी। इसी क्रम में आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के लिए पुलिस उपायुक्त पश्चिमी द्वारा सुफियान पर 25000 का इनाम घोषित कर दिया गया था।

पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ ने बताया कि धारा 305 और 23/5(1) के आरोपी की सूचना देने वालों को 25000 का इनाम दिया जाएगा। इसके लिए लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट द्वारा नंबर भी जारी किया गया था। पुलिस उपायुक्त पश्चिमी 94544 05099, पुलिस उपायुक्त पश्चिमी 94544 01088, सहायक पुलिस आयुक्त का पूरी 94544 01492 और प्रभारी निरीक्षक थाना 94544 05256।

दुबग्गा के डुडा कॉलोनी में सेक्टर H में रहने वाली निधि गुप्ता (17) ने पड़ोस में रहने वाले सुफियान द्वारा जबरन धर्म परिवर्तन करवाने के दबाव बनाने से तंग आकर शाम को सुफियान के घर पर शिकायत करने गई थी। आरोप है तभी सुफियान व उसके पिता राजू ने निधि को धक्का देकर नीचे गिरा दिया। गंभीर हालत में उसे ट्रामा सेंटर ले जाया गया जहां इलाज के दौरान निधि को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

यहां की ज्यादातर औरतों का कहना है कि लड़का मनचला था। नशा करता था। आती-जाती लड़कियों पर कमेंट करता था। इसके लिए उसका कई लड़कों और लड़कियों के साथ झगड़ा भी हुआ। उसका चाल चलन ठीक नहीं था। उसके गलत कामों में उसके पिताजी व परिवार के अन्य सदस्यों का पूरा support मिलता था।

स्थानीय लोगों ने बताया कि लड़का- लड़की एक दुसरे से प्यार करते थे। लड़के के परिवार वाले लड़की की मां पर धर्म परिवर्तन कर शादी का दबाव दबाव बना रहे थे। लेकिन लड़की की मां इसके लिए तैयार नही थी। उस समय लड़के की मां लड़की के मां से धर्म परिवर्तन कर शादी की बात करने के लिए आई थी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 2 =