समाचार (Muzaffarnagar News)
मामूली विवाद में आपस मे भिडे छात्र
छपार। छात्रों के दो गुटो मे किसी बात को लेकर हुई आपसी मारपीट से हंगामा खडा हो गया। मौके पर पहंुची पुलिस ने लाटियंा फटकार कर भीड को तितर-बितर कर दिया। सूत्रो के अनुसार थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर छात्रों के दो गुटो मे आज सुबह किसी बात को लेकर हुई आपसी कहासुनी मारपीट मे तब्दील हो गई। शोर-शराबे की आवाज सुनकर कुछ लोग मौके पर एकत्रित हो गए। हंगामे की सूचना पर मौके पर पहंुची पुलिस को देख आपस मे झगड रहे उक्त युवक रफूचक्कर हो गए। पुलिस ने भीड को तितर-बितर किया तथा मामले की पूछताछ की।
दिलली से चले जयंत चौधरी मेरठ से वापस लौटे
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)गठबंधन प्रत्याशी मदन भैया के नामांकन पत्र को लेकर चल रही गहमा गहमी के बीच रालोद अध्यक्ष जयन्त चौधरी ने आज दिल्ली से मुजफ्फरनगर की ओर रूख किया। गत दिवस भाजपा नेता एवं एडवोकेट शिवराज त्यागी ने मदन भैया के नामांकन पत्र पर आपत्तियां दर्ज कराते हुए रिटर्निग आफिसर से नामांकन पत्र खारिज किये जाने की मांग की थी तब से ही रालोद खेमे ने कानूनविदों की राय लेते हुए आज कोर्ट में अपना पक्ष रखा इस बीच भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी के नाम पर रालोद की तरफ से आपत्ति दर्ज करायी थी। इन दोनो पक्षों द्वारा एक दूसरे के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराने से चुनावी माहौल मे राजनैतिक पारा चढ गया। रालोद प्रत्याशी मदन भैया के नामांकन पत्र पर आपत्ति की जानकारी मिलते ही रालोद प्रमुख एवं राज्यसभा संासद जयंत चौधरी तुरंत ही मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हो गए। लेकिन आज दोपहर के वक्त खतौली में भाजपा उम्मीदवार राजकुमारी सैनी और रालोद के मदन भैयया का नामांकन स्वीकार कर लिया। रिटर्निग आफिसर जीत सिंह राय ने दोनो के पर्चो पर आई आपत्ति को सुनवाई के बाद खारिज कर दिया। अब दोनो प्रत्याशी चुनाव लड सकेंगे। रालोद नेताओं ने उक्त सारे प्रकरण की जानकारी रालोद प्रमुख जयंत चौधरी को दी गई तो सब कुछ ठीक होने पर दिल्ली से मुजफ्फरनगर के लिए चले जयंत चौधरी मेरठ से ही वापिस लौट गए। रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष योेगेंद्र चेयरमैन ने बताया कि टेलीफोन पर हुई वार्ता में जानकारी के बाद रालोद प्रमुख मेरठ से ही दिल्ली के लिए वापस लौट गये।
निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता दिनांक ०१.०१.२०२३ के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन दिनांक ०९ नवम्बर, २०२२ को समस्त पदाभिहित स्थलों पर करा दिया गया है। उक्त विशेष अभियान में आयोग द्वारा विशेष तिथियां दिनांक २०.११.२०२२, २६.११.२०२२ एवं ०४.१२.२०२२ निर्धारित की गयी हैं उक्त तिथियों पर समस्त बूथ लेविल अधिकारी विधानसभा निर्वाचक नामावली के साथ बूथ पर उपस्थित रहेंगे समस्त नागरिकों से अनुरोध है कि अपने बूथ लेविल अधिकारी के पास उपलब्ध मतदाता सूची में अपना नाम चौक कर लें, यदि नाम, पता, आयु एवं अन्य प्रविष्टियों में कोई त्रुटि है उसे दूर करा लें। इस कार्य हेतु निम्नानुसार प्रारूप पर अपना विवरण दर्ज कर फोटो सहित पता एवं आयु के प्रमाण के साथ जमा कर सकते हैं-
१. प्ररूप-६ नये मतदाताओं के लिये आवेदन पत्र
२. प्ररूप-६क किसी प्रवासी निर्वाचक द्वारा निर्वाचक नामावली में नाम सम्मिलित किये जाने के लिये आवेदन पत्र
३. प्ररूप-६ख निर्वाचक नामावली अधिप्रमाणन के प्रयोजन के लिये आधार संख्या की सूचना का आवेदन पत्र
४. प्ररूप-७ विद्यमान निर्वाचक नामावली में सम्मिलित नाम को हटाने के प्रस्ताव के आपेक्ष हेतु मतदाता आवेदन पत्र
५. प्ररूप-८ विद्यमान निर्वाचक नामावलीध्ईपीआईसी प्रतिस्थापनध्दिव्यांगजन चिन्हांकन करने सम्बंधी प्रविष्टियों का सुधारध्निवास स्थानान्तरण हेतु मतदाता आवेदन पत्र
उक्त प्रारूप को भर कर दिनांक ०८ दिसम्बर, २०२२ तक तथा विशेष अभियान की तिथियों पर बूथ लेविल अधिकारियों के पास एवं तहसील में स्थापित मतदाता पंजीकरण केन्द्रों पर जमा किये जा सकता है। जन सामान्य से अनुरोध है कि प्रारूप-६ख भरकर बी०एल०ओ० के पास जमा करें निर्वाचक नामावली में दर्ज मतदाता अपना नाम स्वैच्छिक रूप से प्रारूप-६ख भरकर आधार से लिंक करा सकते हैं। आयोग के निर्देशानुसार मतदाताओं से प्राप्त आधार नम्बर को किसी भी दशा में सार्वजनिक नहीं किया जायेगा।
विजिलेंस की छापेमारी से मचा हड़कम्प
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। विजिलेंस टीम की छापेमारी से कस्बे में मचा हड़कंप विजिलेंस और चरथावल बिजली घर की टीम ने की सँयुक्त रूप से छापेमारी. एसडीओ प्रियांशु त्यागी सुजीत कुमार जेई ने विजिलेंस टीम के साथ मिलकर कस्बे में चलाया चौकिंग अभियान. बिजली विभाग द्वारा चलाये गये बिजली चौकिंग अभियान से बिजली चोरी करने वालो में मचा हड़कंप बिजली चौकिंग अभियान के दौरान कई लोगो को बिजली चोरी करते पकड़ा गया जिन्हें बिजली चोरी करते पकड़ा गया है उनके खिलाफ की जायेगी कानूनी कार्यवाही एसडीओ बिजली चौकिंग अभियान आगे भी रहेगा जारी एसडीओ ने दी जानकारी।
भारत तिब्बत सहयोग मंच ने तवांग यात्रा के लिए किया प्रस्थान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भारत तिब्बत सहयोग मंच द्वारा प्रत्येक वर्ष तवांग यात्रा का आयोजन किया जाता है उसी कड़ी में इस वर्ष भारतवर्ष के सभी जिलों से लोग तवांग यात्रा के लिए गुवाहाटी प्रस्थान कर रहे हैं जहां से तवांग यात्रा आरंभ होगी।
कपिल त्यागी प्रांतीय महामंत्री मेरठ, विजय वर्मा जिला अध्यक्ष मुजफ्फरनगर भारत तिब्बत सहयोग मंच, राजेंद्र कुमार, राजीव मोहन गुप्ता, सतपाल ढल्ल आदि लोग गुवाहाटी पहुंचे जहाँ मां कामाख्या देवी जी के दर्शन करने का अवसर प्राप्त हुआ और कल १९ -११-२२ को सभी लोग तवांग के लिए यात्रा आरंभ करें करेंगे।
ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक ने क्रय केंद्र का किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक एवं सचिव प्रभारी रोहाना कला द्वारा समिति रोहाना कला के चीनी मिल देवबंद से संबंधित क्रय केंद्र लोहारी तृतीय का निरीक्षण किया गया। ज्येेष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक विनोद कुमार एवं सचिव प्रभारी एसपी सिंह रोहाना कला द्वारा समिति रोहाना कला के चीनी मिल देवबंद से संबंधित क्रय केंद्र लोहारी तृतीय का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के समय कोई बुग्गी उपलब्ध ना होने के कारण क्रय केंद्र को ०५ क्विंटल मानक बाट रखकर जांच करने पर वजन सही प्राप्त हुआ, क्रय केंद्र पर पानी के लिए हैंडपंप और अधिकारियों के टेलीफोन नंबर का डिस्प्ले लगा हुआ है।
ट्रेन की चपेट में आकर हुई मौत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। टैªन की चपेट मे आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस हादसे पर मौके पर एकत्रित भीड ने पुलिस को हादसे से अवगत कराया। सूत्रो के अनुसार नई मन्डी थाना क्षेत्र के जानसठ रोड फ्लाई ओवर से रेशू विहार फाटक की और टैªन की चपेट मे आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस हादसे पर आसपास के लोगों सहित दर्जनो लोग मौके पर एकत्रित हो गए। नागरिको ने इस हादसे की सूचना नई मन्डी कोतवाली पुलिस को दी। युवक की मौत की खबर मिलने पर तुरंत ही मौके पर पहंुची पुलिस ने जब मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया तो मृतक की पहचान कस्बा पुरकाजी निवासी युवक के रूप मे हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनो को जब इससे अवगत कराया तो परिजनो मे कोहराम मच गया तथा रोआराट शुरू हो गई। पडौसियों को साथ ले परिजन तुरंत ही पुरकाजी से मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हो गए। पुलिस ने परिजनो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मौर्चरी पर भिजवा दिया। युवक की मौत से परिजनो मे शोक छाया हुआ है।
संजय गर्ग की माता जी को श्रद्धाजंलि अर्पित की
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। वैश्य सभा जनपद मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष एव उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष, मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल, नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी, संयुक्त महामंत्री पवन वर्मा, प्रदेश युवा उपाध्यक्ष तरुण मित्तल, नगर उपाध्यक्ष शिवकुमार सिंघल द्वारा पूर्व मंत्री उ.प्र. सरकार व निवर्तमान विधायक सहारनपुर संजय गर्ग के सहारनपुर आवास पर पहुंचकर उनकी माता जी के अभी कुछ दिन पूर्व देहांत होने उपरांत माता जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से उनकी पुण्य आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई,इस दौरान अन्य जिलों से आए अनेकों गणमान्य उपस्थित रहे।
हर साँस में हो सुमिरन तेरा अनेक भाव
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानन्द जी महाराज की प्रेरणा से गीता जी के तीसरे अध्याय कर्म योग पाठ हुआ। महामण्डलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज श्री कृष्ण कृपा धाम वृन्दा वन द्वारा संचालित जीओ गीता परिवार मुजफ्फर नगर के द्वारा आज गीता जयन्ती ५१५९ वर्ष उपलक्ष्य मे १८ परिवार १८ अध्याय का पाठ १८ दिन १८ शोभा यात्रा की कड़ी मे तीसरे कुटुंब डॉक्टर राकेश बंसल कुकड़ा चौक के निकट के निवास स्थान पर हुआ जिसमे सर्व प्रथम भव्य गीता जी की शोभा यात्रा पश्चात् गणेश वंदना, ओम नमो भगवते वाशु देवाय का जाप, तीसरे अध्याय कर्म योग का पाठ, हमने सुना है प्रभु अर्जुन को दुखो से निकला प्रभु हमको भी निकालो , सदा सर पर तेरा हाथ रहे आयेंगे मेरे भगवान, , मुझे एक तेरा सहारा है हरि तो मुझे प्राणो से प्यारा है , श्री कृष्ण प्यारे मेरे मन के राजा, मेरे सतगुरु तेरी नोकरी, कैसे आऊं रे कन्हैया तेरी गोकुल नगरि,गीता पढ़ो और गीता पड़ाओ हे,हर साँस में हो सुमिरन तेरा अनेक भाव आदि सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए कार्य क्रम को सफल बनाने अजय कुमार गर्ग ,अतुल कुमार गर्ग शैलेंद्र किंगर, सुभाष गोयल, विजय कुमार शर्मा, देवेंद्र शर्मा,अनुराधा,नीतू गोयल,पूजा चौधरी,प्रियांक सिंह,तृप्ति अग्रवाल,महेन्द्री,सीगा,राजेश पाल,सुनीता जैन,मिथलेश,दीपा शर्मा,प्रतिमा,मुनेश शर्मा ,ममता,मधु शर्मा ,राधा मिश्रा,डिम्पल,कविता,गरिमा,सुषमा,सावित्री मौजूद रहे।
समस्या का महिला सुरक्षा सेल ने किया समाधान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) महिला सुरक्षा सेल में प्राप्त श्रीमती अंजली निवासी ग्राम मुकर्रमपुर के प्रार्थना पत्र पर नोडल अधिकारी की अध्यक्षता में मौके पर ही निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह के निर्देशन में संचालित महिला सुरक्षा सैल में नोड़ल अधिकारी डॉ० नेहा शर्मा की अध्यक्षता में महिलाओं से संबंधित विभिन्न समस्याओं की सुनवाई नियमित रूप से की जाती है। महिला सुरक्षा सैल मे प्राप्त होने वाले समस्त प्रार्थना पत्रों/शिकायतों को डब्ल्यूपीसी की पूरी टीम के द्वारा गंभीरता पूर्वक सुनकर उसका निस्तारण प्रत्येक दशा में करने का प्रयास किया जाता है। महिला सुरक्षा सैल टीम द्वारा निरन्तर प्राप्त प्रार्थना पत्रोंध्शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जा रहा है। महिला सुरक्षा सैल टीम द्वारा मामलों को गम्भीरता को समझते हुए शिकायतो पर त्वरित कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में महिला सुरक्षा सैल मे दिनांक ०४ नवम्बर को श्रीमती अंजली पत्नी स्वरू श्री महेश व पुत्री श्री सुदेश पाल निवासी ग्राम मुकर्रमपुर, मीरपुर तह० जानसठ के द्वारा एक प्रार्थना पत्र दिया गया था, जिसमे श्रीमती अंजली द्वारा अपनी ढेड़ वर्षीय पुत्री राधिका को अपने ससुर श्री सतपाल जी निवासी मौहल्ला गांधी कॉलोनी, मु०नगर से वापस दिलाये जाने की मांग की गयी थी। महिला सुरक्षा सैल द्वारा १५ नवम्बर को दोनो पक्षों को काउनसलिंग हेतु बुलाया गया गया। दोनो पक्षों को सुना गया जिसमे जानकारी हुई कि करीब ०८ माह पूर्व श्रीमती अंजली के पतिघ् श्री महेश की मृत्यु हो गयी थी पारिवारिक विवाद के कारण श्रीमती अंजली की ढेड़ वर्षीय पुत्री राधिका को अंजली के ससुर द्वारा अपने पास ही रख लिया गया तथा श्रीमती अंजली आपने मायके आकर रहने लगी। काउनसलिंग के दौरान दोनो पक्षों को सुना घ्गया जिसमे कोई समझौता न होने के कारण दोनो पक्षों को पुनः बुलाया गया काउनसलिंग की गयी, जिसमे श्रीमती अंजली के ससुर श्री महेश अपनी पोत्री राधिका को उसकी मां श्रीमती अंजली को देने को तैयार हो गये तथा श्रीमती अंजली द्वारा कहा गया कि आगे से वह अपनी पुत्री राधिका का सभी खर्च अपने आप स्वंय करेगी। श्री महेश जी के द्वारा भी कहा गया कि भविष्य मे अपनी पोत्री राधिका के लिये उनसे जो सम्भवतरू मदद होगी वे करने के लिये तैयार है। महिला सुरक्षा सैल द्वारा फैसला किया गया कि श्रीमती अंजली आगे से कभी अपने ससुर के विरूद्ध किसी प्रकार की झूठी शिकायत नही करेगी तथा यदि श्री महेश जी को अपनी पोत्री राधिका से कभी मिलने का मन होता है तो भी कभी श्री महेश जी को उनकी पोत्री राधिका से मिलने के लिये मना नही करेगी। काउनसलिंग के उपरान्त श्रीमती अंजली को उसकी पुत्री राधिका को उसे सौप दिया गया है तथा दोनो पक्ष आपसी सहमती से खुशीकृखुशी अपने घर को चले गये। मौके पर डब्ल्यूपीसी नोडल अधिकारी डॉ० नेहा शर्मा, डब्ल्यूपीसी सदस्य श्रीमति शिवांगी बालियान, डब्ल्यूपीसी की टीम सहित अभियोजक श्रीमती सरिता रानी एवं श्री धर्मेन्द्र पुण्डीर मौजूद रहें।
शातिर गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शाहपुर थाना प्रभारी राधेश्याम यादव के नेतृत्व में उप निरीक्षक पंकज शर्मा व उनकी टीम ने एक शातिर बदमाश जिसके खिलाफ करीब आधा दर्जन से भी ज्यादा पूर्व में मुकदमे दर्ज है व थाने का टॉप टेन अपराधी वे हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार पर उसके कब्जे से अवैध असला भी बरामद करने में कामयाबी हासिल की है।उपनिरीक्षक पंकज शर्मा थाना शाहपुर पुलिस द्वारा थाना हाजा का टोप १० व एचएस अभियुक्त गौरव पुत्र राजू निवासी ग्राम गोयला थाना शाहपुर जिला मु०नगर को दौराने चौकिग एक अवैध तंमचा ३१५ बोर मय ०१ जिन्दा कार० ३१५ बोर के साथ मन्सूरपुर रोड से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम गौरव पुत्र राजू निवासी ग्राम गोयला थाना शाहपुर जिला मु०नगर बताया जा रहा हैं। पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से शाहपुर पुलिस ने एक अवैध तंमचा ३१५ बोर मय ०१ जिन्दा कार० ३१५ बोर भी बरामद किया हैं पकड़े गये अभियुक्त के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया हैं।
एक तरफा कार्यवाही का लगाया आरोप
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद में थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बांननगर में २ माह पूर्व हुए अनुसूचित जाति व राजपूत समाज के लोगों के झगड़े में पुलिस प्रशासन की झूठी व पक्षपात पूर्ण कार्यवाही करने का आरोप लगाते हुए, दर्जनों महिलाएं उपकार बावरा के नेतृत्व में नारे लगाते हुए, कचहरी परिसर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे।
बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता उपकार बावरा ने एक शिकायती पत्र सिटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार को सौंपा। जिसमें राजपूत समाज के दबंग लोगों पर कार्यवाही करने की मांग की। जिला प्रशासन को सौंपे शिकायती पत्र में उपकार बावरा ने मांग की कि राजपूत समाज के दबंग सत्ताधारी लोग पुलिस प्रशासन के माध्यम से पीड़ित परिजनों को डराने धमकाने वह रात में दबिश देकर घरों में रह रही महिलाओं से गाली गलौज कर उन्हें जबरदस्ती थाने ले जाकर पीटने जैसी धमकी दें रहे हैं। उपकार बावरा नें दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि क्षेत्र के सब इंस्पेक्टर भी महिलाओं के साथ बदसलूकी करते हैं। उन्हें डराते धमकाते हैं और दूसरे पक्ष के लोगों को संरक्षण देते है।
विक्रम सैनी की वोट न देने की मांग
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता एवं कैबिनेट मंत्री रहे आजम खान से वोट देने का अधिकार छीन लिये जाने के बाद अब २ साल की सजा पाए विक्रम सैनी का नाम भी मतदाता सूची से काटने की आवाज उठाई गई है। सपा नेता ने जिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन में पूर्व मंत्री आजम खान का नाम काटे जाने का हवाला देते हुए विधानसभा की सदस्यता से वंचित किए गए विक्रम सैनी का भी मतदाता सूची से नाम काटकर उन्हें मतदान के अधिकार से वंचित करने की मांग उठाई है। शुक्रवार को सपा यूथ ब्रिगेड के निवर्तमान प्रदेश सचिव शमशेर मलिक दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ ज्ञापन लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे तथा जिलाधिकारी से मुलाकात की। ज्ञापन में पूर्व विधायक विक्रम सैनी का नाम मतदाता सूची से काटने की मांग की गयी है। इस दौरान सपा यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव शमशेर मलिक ने बताया कि सन २०१३ में मुजफ्फरनगर जनपद की जानसठ कोतवाली क्षेत्र के गांव कवाल में हुए बवाल के आरोपी विक्रम सिंह सैनी पुत्र होशयारा को न्यायालय द्वारा आरोप सिद्ध होने पर दो वर्ष के कारावास एवं एवम १० हजार के अर्थदंड से दंडित किया गया है। विक्रम सिंह सैनी उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य थे। उक्त आदेश का संज्ञान होने पर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम १९५१ में दिए गए प्रावधानों के अंतर्गत विक्रम सिंह सैनी की सदस्यता समाप्त की गयी है। निर्वाचन आयोग के आर०पी० एक्ट की धारा १६ के अंतर्गत सजायाफ्ता अपराधी को वोट देने के अधिकार से वंचित किए जाने हेतु प्रावधानित किया गया है। सपा नेताओं ने जिलाधिकारी से अनुरोध है कि निर्वाचन आयोग के आर०पी० एक्ट की धारा १६ में पारित प्राविधानों के अनुपालन में विक्रम सिंह सैनी का नाम मतदाता सूची से वंचित करने (कटवाने) का कष्ट करें। सपा नेता शमशेर मलिक का कहना है कि सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान को सजा होने के बाद उनका वोट काट दिया है तो भाजपा नेता विक्रम सैनी का वोट भी काटा जाना चाहिए जिससे आमजन में कानून के प्रति विश्वास कायम रहे। इस दौरान मख्य रूप से यूथ ब्रिगेड जिला अध्यक्ष राशिद मलिक, रविकुमार, वसीम राणा, दीपक कुमार, सनव्वर खान, संदीप प्रजापति आदि मौजूद रहे।
ट्राली की जब्त
सिखेडा।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पुलिस ने रेत से भरी दो टैªक्टर-ट्रालियों को कब्जे मे लेते हुए मामले की जांच पडताल शुरू की। सूत्रो के अनुसार सिखेडा पुलिस ने अवैध खनन के आरोप मे दोपहर के वक्त रेत से लदी दो टैªक्टर-ट्रालियों को कब्जे मे लेते हुए इस सम्बन्ध मे जंाच-पडताल शुरू की।
श्रृद्धाजंलि अर्पित की
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। नगर के सरकूलर रोड स्थित एम.जी.पब्लिक स्कूल में स्व.सुरेन्द्र कुमार सिंघल सिंधी जी की तीसरी पुण्यतिथि मनाई गई। एम.जी.चैरिटेबिल ट्रस्ट के चेयरमैन सतीश गोयल, कोषाध्यक्ष रोहित सिंघल, सदस्य विनीत सिंघल, स्कूल प्रधानाचार्या श्रीमति मोनिका गर्ग, एडीजीसी विक्रंात राठी और सत्यवीर सिंह सहित स्कूल के समस्त शिक्षक शिक्षिकाआंे एवं स्टाफ ने स्व.सुरेन्द्र सिंधी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रृद्धंाजलि दी और स्कूल के विकास मे उनके योगदान को याद किया। अन्त मे दो मिनट का मौन रखा गया।
सफाई कर्मचारी संघ का हुआ चुनाव
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नगर पालिका प्रागण मे आज सफाई कर्मचारी संघ के चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। चुनाव को लेकर पालिका परिसर मे गहमा-गहमी बनी रहीै। सभी मतदाता अपने अपने प्रत्याशी के समर्थन में मतदान कर चुनावी चर्चा मे मश्गूल नजर आए। पालिका प्रशासन की और से चुनाव को लेकर पूर्व मे ही विभिन्न व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर दी गई थी। उक्त व्यवस्थाओं के बीच आज मतदान कार्य हुआ। उल्लेखनीय है कि नगरपालिका परिषद सफाई कर्मचारी संघ के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए एक गुट से नीरज बिडला व महासचिव के लिए मिलन बाल्मिकी चुनाव मैदान मे है। वहीं दूसरी और दूसरे गुट से अध्यक्ष पद के लिए राजेश उटवाल एवं महासचिव के लिए राजेन्द्र कुमार बाल्मिकी चुनाव मैदान मे हैं। चर्चा रही कि अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मितवा भंवर ने नीरज बिडला गुट को अपना समर्थन दे दिया है। ईओ पालिका के निर्देशन मे पालिका सफाई कर्मचारी संघ का चुनाव सम्पन्न हुआ।
सांडों के आतंक से निजात की मांग
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)रामपुरी के नागरिकों ने जिला प्रशासन के नाम सौंपे गये एक ज्ञापन में आवारा सांडों से निजात दिलाने की मांग की। फ्लोरेंस स्कूल के सांडो का इतना आंतक है कि मोहल्लेवासियों को सांडो से डर बना रहता है। एक दो बार कई लोगों को सांडों ने चोटिल भी कर दिया। स्कूल में बच्चे अपने माता पिता के साथ जाते है, कही कोई बड़ी दुर्घटना न हो जाये, गाय को लोगो ने लम्पिस बीमारी के कारण सड़को पर खुल छोड़ दिया है आज रामपुरी में कई आवारा सांड खुले घूम रहे है इनसे निजात दिलाई जाये। इस दौरान अशोक वर्मा पूर्व सभासद रामपुरी, भाजपा वरिष्ठ नेता मनोज लैमन, विजय शर्मा,अमित गोयल, बाबूराम जैन,वीरेंद्र पाल, राजेन्द्र धीमान, महिपाल त्यागी, नरेंद्र चौधरी, नीरज त्यागी, सतेंदर ठाकुर, संजय वर्मा,गौरव वर्मा, अजय शर्मा, संजय गांधी, दीपक वर्मा, विपिन पाल, पप्पू सैनी, ललित शर्मा, अंजू शर्मा, बोबी ठाकुर आदि मौजूद रहे।
नामांकन पर आपत्ति खारिज, सभी 14 प्रत्याशी ठोकेंगे ताल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) खतौली विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में नामांकन प्रक्रिया के तहत रालोद प्रत्याशी मदन भैया के नामांकन पत्र पर भाजपा प्रत्याशी के एडवोकेट शिवराज त्यागी ने रिटर्निग अधिकारी जीत सिंह राय को आपत्ति दर्ज करायी थी। वहीं दूसरी ओर भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी के नामांकन पत्र पर रालोद प्रत्याशी के अधिवक्ता ओमवीर मलिक ने आपत्ति दर्ज करायी थी जिस पर उक्त मामले में रिटर्निग आफिसर के समक्ष भाजपा व रालोद पक्ष के अधिवक्ताओं ने अपना अपना पक्ष रखा। आरओ ने दोनों पक्षों की बहस का सुना और उसके बाद उन दोनों की एक दूसरे के खिलाफ दर्ज आपत्तियों को खारिज कर दिया। जिसके चलते अब खतौली विधानसभा उपचुनाव में भाजपा, रालोद सहित 14 प्रत्याशी ताल ठोकेंगे।
खतौली विधानसभा सीट से रालोद प्रत्याशी मदन भैया के नामांकन पर हुई आपत्ति को रिटर्निंग आफिसर ने सुनवाई के बाद खारिज कर दिया। गुरूवार को भाजपा शिवराज त्यागी एडवोकेट ने रिटर्निंग अधिकारी जीत सिंह राय को आपत्ति दर्ज कराते हुए बताया था कि मदन भैया ने खतौली विधानसभा सीट के उप चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया है। उसमें प्रारूप-26, नियम 4क, जो संलग्न किया है वह विधि सम्मत नोटरी द्वारा सत्यापित नहीं है। उसमें बहुत खामियां हैं। प्रारूप-26 में नोटरी के द्वारा पेज पर किसी भी तिथि का उल्लेख नहीं है। पेज नंबर भी नहीं पड़े हैं। शपथ पत्र में जो सारणी मुकदमे के बारे में मांगी गई है, जैसे कि संबंधित पुलिस थाने के नाम व पते के साथ प्रथम इत्तला रिपोर्ट संख्या का कालम है, जिसमें रिपोर्ट संख्या होनी चाहिए थी, जबकि मुकदमा संख्या लिख दी गई है। दोनों बातें अलग-अलग है। उनका कहना है कि अन्य कमियां भी हैं। जिसके चलते नामांकन निरस्त किया जाए। शुक्रवार को रिटर्निंग आफिसर ने दोनों पक्षों की बहस सुनी। रालोद प्रत्याशी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता प्रमोद त्यागी ने बहस की। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद रिटर्निंग ऑफिसर ने नामांकन पर की गई आपत्ति को खारिज कर दिया। उधर, रालोद प्रत्याशी के अधिवक्ता ओमवीर मलिक ने भी भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी के नामांकन में त्रुटिया निकालते हुए आपत्ति दर्ज कराई थी। रिटर्निंग आफिसर ने उक्त आपत्ति को भी खारिज कर दिया। रालोद और भाजपा प्रत्याशी समेत मैदान में अब 14 प्रत्याशी ताल ठोकेंगे। सोमवार को प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आंवटित किए जाएंगे।


