खेल जगत

Sakshi Dhoni ने शेयर किया अपना रिपोर्ट कार्ड

महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी Sakshi Dhoni एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार चर्चा की वजह साक्षी का एक रिपोर्ट कार्ड है. दरअसल, साक्षी ने इंस्टाग्राम पर अपने स्कूल की एक रिपोर्ट कार्ड की तस्वीर शेयर की है. जो कि अब वायरल हो गई है. तो आइए जानते हैं क्या खास है इस रिपोर्ट कार्ड में.

Sakshi Dhoni ने अपने इंस्टाग्राम पर एक रिपोर्ट कार्ड की तस्वीर शेयर की है. यह रिपोर्ट कार्ड तब का है जब साक्षी दूसरी कक्षा में पढ़ती थी. साक्षी ने कैप्शन में लिखा, ‘मेरा रिपोर्ट कार्ड मिला और मुझे एहसास हुआ कि मेरी बेटी उसी ग्रेड में है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sakshi Singh (@sakshisingh_r)

अंदर जो लिखा गया है वह बेहद गोपनीय है और निश्चित रूप से आर्ची कॉमिक्स से बाहर नहीं है.’ यह रिपोर्ट कार्ड देहरादून के रिवर डेल स्कूल का है. कार्ड पर उनका पहले का नाम साक्षी सिंह रावत लिखा है. साक्षी ने बताया की यह उनके जिंदगी के सबसे बेहतरीन दिनों में से एक है.

धोनी ने देहरादून की साक्षी के साथ 4 जुलाई 2010 को शादी की थी. साक्षी का जन्म 19 नवंबर 1988 को असम के गुवाहाटी में हुआ था. उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा वेलहम गर्ल्स स्कूल, देहरादून और जवाहर विद्या मंदिर, रांची से पूरी की. जिसके बाद औरंगाबाद से उन्होंने होटल प्रबंधन में स्नातक की डिग्री हासिल की. जहां दोनों एक दूसरे से मिले थे. दोनों के शादी के 12 साल हो चुके हैं और इनकी एक बेटी जीया है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two + three =