Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

नोडल अधिकारी ने कस्बा जानसठ पहुंच कर व्यवस्थाओ का जायजा लिया

जानसठ। शासन द्वारा नामित जनपद की नोडल अधिकारी/मेरठ मंडलायुक्त श्रीमति अनिता मेश्राम ने आज कस्बा जानसठ पहुंच कर कोविड-19 व संचारी रोग के मददेनजर चल रहे स्वच्छता अभियान सम्बन्धी व्यवस्थाओ का स्थलीय निरीक्षण करते हुए मौके पर मौजूद अधिकारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जनपद की नोडल अधिकारी एवं मेरठ मंडालायुक्त श्रीमति अनिता सी.मेश्राम जनपद भ्रमण के दौरान आज दोपहर के समय जानसठ पहुंची। जहां पहुंच कर उन्होने वैश्विक आपदा कोविड-19 के दृष्टिगत चल रहे स्वच्छता अभियान की व्यवस्थाओ को परखा।

मंडलायुक्त ने इस दौरान सफाई व्यवस्था दुरूस्त रखने नालो/नालियो की सफाई कराने तथा कस्बा स्थित तालाब के जिर्णोद्धार के निर्देश दिए। नोडल अधिकारी ने इस दौरान विभिन्न स्थानो पर जाकर स्थलीय निरीक्षण किया एवं मौके पर मौजूद अधिकारियो को आवश्यक निर्देश दिए।

मंडलायुक्त ने कहा कि स्पष्ट निर्देश दिए कि एक सप्ताह के भीतर सभी समस्त कार्य पूरे किए जाए। वे अगले सप्ताह पुनः निरीक्षण के लिए आएगी।

नोडल अधिकारी अनिता सी.मेश्राम के साथ डीएम सेल्वा कुमारी जे., सीडीओ आलोक यादव, एडीएम प्रशासन अमित कुमार, एसडीएम अशोक कुमार, ई.ओ.नगर पंचायत विनोद शुक्ला, सीओ जानसठ शकील अहमद,इंस्पैक्टर जानसठ दीपक चतुर्वेदी आदि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। जानसठ पहुंचने से पूर्व मंडलायुक्त ने गांव बेगराजपुर मे स्वच्छता अभियान से जुडी व्यवस्थाओ का निरीक्षण किया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20655 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one + twelve =