फिल्मी चक्कर

अब इस फिल्म से करने जा रही हैं वापसी Nargis Fakhri

बॉलीवुड एक्ट्रेस Nargis Fakhri  एक बार फिर से बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. एक वक्त ऐसा भी था जब उन्हें खूब फिल्में ऑफर हुआ करती थीं और लोग उन्हें खूब पसंद भी करने लगे थे लेकिन एक वक्त ऐसा भी आया जब वो अचानक बड़े पर्दे से गायब हो गईं.

 एक्ट्रेस Nargis Fakhri ने खुलासा किया कि आखिर बढ़ते करियर ग्राफ के बीच उन्होंने इंडस्ट्री को छोड़ने का फैसला क्यों लिया और ग्लैमरस वर्ल्ड से दूर क्यों हो गईं. इंटरव्यू में नरगिस ने कहा कि उन्हें उस वक्त एहसास हुआ कि वो बहुत ही ज्यादा काम कर रही हैं और इसका स्ट्रेस लेने लगी हैं. नरगिस ने आगे कहा कि वो अपने परिवार और दोस्तों को मिस करने लगी थी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nargis Fakhri (@nargisfakhri)

उन्हें साल 2017 में ये महसूस होने लगा था कि वो जो करना चाहती थीं, वो नहीं कर पा रही हैं. लगातार फिल्में करने लगीं थी, तब ही उन्हें लगा कि ब्रेक ले लेना चाहिए था.

Nargis Fakhri ने ये भी कहा कि उन्हें अपने दिमाग और शरीर के बीच संतुलन बिठाना था. इसलिए उन्होंने इंडस्ट्री से दूर होने का फैसला लिया. अब दो साल बाद वो एक बार फिर से बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं. लेकिन हिंदी फिल्मों के साथ नहीं बल्कि साउथ फिल्मों के साथ. नरगिस जल्द ही तेलुगू फिल्म हरी हरा वीरा मल्लू में नजर आने वाली हैं, जिसमें उनके संग पवन कल्याण नजर आने वाले हैं.

मालूम हो बॉलीवुड में नरगिस फाखरी ने अपने करियर की शुरुआत रणबीर कपूर के संग रॉकस्टार से की थी. उसके बाद वो मद्रास कैफे, मैं तेरा हीरो, अजहर और हाउसफुल 3 जैसी फिल्मों में नजर आईं.

उसके बाद साल 2015 में Nargis Fakhriहॉलीवुड की फिल्म स्पाई में दिखाई दी थीं. आखिरी बार उन्हें साल 2020 में ओटीटी पर आई फिल्म टोरबाज में देखा गया था, इस फिल्म में उनके संग संजय दत्त और राहुल देव दिखाई दिए थे.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 5 =