उत्तर प्रदेश

Bareilly News: लव जिहाद का मामला, आकाश बनकर Hindu लड़की को प्रेमजाल में फंसा किया रेप

Bareilly News:  आसिफ नाम के लड़के ने आकाश बनकर हिन्दू (Hindu) लड़की को अपने प्रेमजाल में फंसाया और दिल्ली (Delhi) ले जाकर उसके साथ रेप किया. वहीं पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ धर्म परिवर्तन कानून (Anti Conversion) के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र निवासी नाबालिग लड़की का आरोप है कि आसिफ पिछले एक साल से मेरा पीछा कर रहा था. उसने अपना नाम आकाश बताया था और मुझसे दोस्ती कर ली. आसिफ उसे अपने साथ दिल्ली ले गया और वहां ले जाकर उसे चाय में नशा देकर उसके साथ रेप किया. आसिफ उर्फ आकाश ने शादी का झांसा देकर लड़की के साथ कई बार रेप किया.

नाबालिग लड़की का आरोप है कि एक दिन वो उसके घर गई तो उसे पता चला कि वो आकाश नहीं बल्कि एक फरेबी है जिसका नाम आसिफ है. आसिफ के घरवालों ने पीड़िता को गालीगलौज करके भगा दिया. जिसके बाद पीड़िता ने मामले की शिकायत फरीदपुर थाने में की.

वहीं पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एफआईआर दर्ज करके आरोपी आसिफ को गिरफ्तार कर लिया है. आसिफ के खिलाफ फरीदपुर थाने में रेप, धर्म परिवर्तन और पॉक्सो की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है.

आसिफ के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 5, 6, 3 और 5(1) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. एसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल का कहना है कि आरोपी ने पीड़िता पर धर्म परिवर्तन का दबाब बनाया था.

उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की विवेचना की जा रही है. बरेली में इससे पहले भी कई बार लव जिहाद का मामले सामने आ चुके है. धर्म परिवर्तन कानून बनने के बाद पहला मुकदमा भी बरेली में ही दर्ज हुआ था.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five + 17 =