फिल्मी चक्कर

Tanu Weds Manu 3: Kangana Ranaut और जीशान के ईर्द-गिर्द घूमती हुई दिखाई देने वाली है Story?

Tanu Weds Manu  बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी. फिल्म के दूसरे Tanu Weds Manu Returns को भी दर्शकों का खूब प्यार मिला था. लेकिन फिल्म की कहानी अभी यहीं खत्म नहीं हुई. फैंस को लंबे समय से Tanu Weds Manu के तीसरे पार्ट का इंतजार है.

जल्द ही मेकर्स तनु वेड्स मनु की तीसरी कड़ी लेकर आ रहे हैं. अब हर किसी के जहन में एक ही सवाल है कि आखिर फिल्म की कहानी क्या होगी? और इस बार भी फिल्म की स्टार कास्ट सेम होगी या फिर मेकर्स इसमें कोई बदलाव करने वाले हैं.

Tanu Weds Manu 3 तीसरे पार्ट की कहानी कंगना रनौत और जीशान अयूब के ईर्द-गिर्द घूमती हुई दिखाई देने वाली है. जीशान ने एक इंटरव्यू में खुद कहा था कि राइटर हिमांशु शर्मा चाहते हैं कि तीसरे पार्ट की कहानी कंगना और जीशान के ऊपर हो. हालांकि अपने इंटरव्यू में जीशान ने ये भी कहा है कि अभी इन सब पर डिस्कशन जारी है. फाइनल फैसला आना अभी बाकी है. मालूम हो साल 2016 में कंगना की फिल्म Tanu Weds Manu रिटर्न्स रिलीज हुई थी.

 

Tanu Weds Manu फिल्म में जबरदस्त एक्टिंग के लिए कंगना रनौत को बेस्ट एक्ट्रेस नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया था. वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत के पास अभी प्रोजेक्ट्स की कमी नहीं है. कंगना की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वो धाकड़, तेजस और सीता जैसी फिल्मों में दिखाई देने वाली हैं. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 + 15 =