आंगनबाडी कार्यकत्रियों द्वारा पोषाहार का वितरण का रोस्टर निर्धारित
मुजफ्फरनगर। नगर में संचालित समस्त २२७४ आंगनबाडी केन्द्रो पर ०६ माह से ०३ वर्ष एवं ०३ वर्ष से ०६ वर्ष के बच्चो, गर्भवती एवं धात्री महिलाओ तथा ११ से १४ वर्ष की विद्यालय न जाने वाली किशोरी बालिकाओ को घर-घर जाकर आंगनबाडी कार्यकत्रियों द्वारा पोषाहार का वितरण किया जायेगा।
आंगनबाडी द्वारा घर-घर जाकर पोशाहार वितरण करने के पीछे सरकार का उद्देश्य लाभार्थियों की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बनाये रखना है। जनपद की १० बाल विकास परियोजनाओ हेतु पोषाहार वितरण का रोस्टर निम्नवत है-
क्र०सं० परियोजना आंगनबाडी केन्द्रो की संख्या पोशाहार वितरण का रोस्टर (दिनांक) जिन केन्द्रो पर आं०बा० कार्यकत्री तैनात नही है, उन केन्द्रो पर पोशाहार वितरण दिनांक
१ जानसठ २५५ दिनांक २७.०८.२० से ३१.०८.२० तक दिनांक ०१.०९.२० से ०३.०९.२० तक
२ पुरकाजी १८४ दिनांक ०१.०९.२० से ०३.०९.२० तक दिनांक ०४.०९.२० से ०८.०९.२० तक
३ सदर २६४ दिनांक ०१.०९.२० से ०३.०९.२० तक दिनांक ०४.०९.२० से ०८.०९२० तक
४ बघरा २१५ दिनांक २५.०८.२० से २७.०८.२० तक दिनांक ३१.०८.२० से ०२.०९.२० तक
५ चरथावल २०३ दिनांक ३१.०८.२० से ०२.०९.२० तक दिनांक ०३.०९.२० से ०७.०९.२० तक
६ खतौली २६८ दिनांक ०१.०९.२० से ०३.०९.२० तक दिनांक ०४.०९.२० से ०८.०९२० तक
७ मोरना २१९ दिनांक २५.०८.२० से २७.०८.२० तक दिनांक ३१.०८.२० से ०२.०९.२० तक
८ बुढाना २४६ दिनांक ०१.०९.२० से ०३.०९.२० तक दिनांक ०४.०९.२० से ०८.०९२० तक
९ शाहपुर १८४ दिनांक २७.०८.२० से ३१.०८.२० तक दिनांक ०१.०९.२० से ०३.०९.२० तक
१० शहर २३६ दिनांक २५.०८.२० से २७.०८.२० तक दिनांक ३१.०८.२० से ०२.०९.२० तक
पोशाहार वितरण रोस्टर जारी करते हुए सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों एवं मुख्य सेविकाओ को इस सम्बंध मे आदेश जारी किये जा चुके है। बाल विकास परियोजना अधिकारी, मुख्य सेविकाओ एवं आंगनबाडी कार्यकत्रियों को यह दायित्व सौंपा गया है कि वह अपने स्तर से समस्त क्षेत्रीय जन-प्रतिनिधियों ब्लॉक प्रमुख एवं सभासद को रोस्टर की सूचना देते हुए पोशाहार वितरण करना सुनिश्चित करेगें।
आंगनबाडी कार्यकत्री द्वारा आंगनबाडी केन्द्रो पर पोशाहार प्राप्त होने के पश्चात जारी रोस्टर के अनुसार तिथि को वितरण व्यवस्था से सम्बंधित सभी गाइड लाईन्स जैसे-सोशल डिस्टेंन्सिग (जिसमें लाभार्थियों के बीच में कम से कम एक मीटर की दूरी अवश्य रहे) का पालन सुनिश्चित किया जायेगा।
अांगनबाडी कार्यकत्रियों एवं लाभार्थियों द्वारा मुंह ढंकने हेतु मास्क/दुपट्टे/गमछे का प्रयोग अनिवार्य श्प से किया जाएगा। प्रत्येक घण्टे मे कम से कम २० सेकेण्ड तक साबुन से हाथ धोया जायेगा। इस दौरान, आंख, नाक व मुंह को नही छुआ जाएगा।
अनावश्यक भीड एकत्रित नही की जाएगी। आंगनबाडी कार्यकत्रियों द्वारा पोशाहार वितरण के दौरान लाभार्थियों के परिवार के सदस्यों को आरोग्य सेतु एप के बारे में अवगत कराया जाये एवं अपनी उपस्थिति मे आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करवाया जाये।
इस कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता/लापरवाही क्षम्य नही होगी। इस दौरान यदि बाहर से कोई व्यक्ति आये या कोई व्यक्ति खांसी एवं जुकाम से बीमार हो तो उसकी सूचना से भी अवगत कराना सुनिश्चित करेंगी।
