समाचार
पुलिस ने विभिन्न मामलो मे वांछित/शामिल अभियुक्तो को गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने विभिन्न मामलो मे वांछित/शामिल अभियुक्तो को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते जनपद मे अपराधो पर रोकथाम व अपराधियो के खिलाफ चल रहे अभियान विशेष के अर्न्तगत भोपा पुलिस ने धरपकड अभियान के तहत रहमतपुर रजवाहा पुल भोकरहेडी मार्ग के पास से अवैध कच्ची अपमिश्रित शराब व शराब बनाने के उपकरण के साथ आरोपी राजकुमार उर्फ राजू पुत्र लोहर सिंह निवासी गडवाडा थाना भोपा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रो के अनुसार पकडे गए आरोपी के कब्जे से 20 लीटर कच्ची अपमित्ति शराब, एक किलो यूरिया, शराब बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। भोपा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु.अ.स.277/20 धारा 60 दो आबकारी अधिनियम व 272,273 आईपीसी के अर्न्तगत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय मे पेश किया। एसएसपी के निर्देशो के अनुपालन मे थाना मंसूरपुर पुलिस ने क्षेत्र मे गश्त के दौरान मन्सूरपुर के टॉप-10 व हिस्ट्रीशीटर आस मौहम्म्द पुत्र नफीस निवासी संधावली व सोनू कुरैशी पुत्र आकिल कुरैशी को एक तंमचा मय 02 खोखा व 02 खोखा व 2 जिन्दा कारतूस 315 बोर, एक मोटर साइकिल गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी नसीम उर्फ काला पुत्र मंगता निवासी नावला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रो का कहना है कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का गौ-तस्कर प्रवृत्ति का अपराधी हे। आरोपी के खिलाफ संगीन धाराओ मे लगभग आधा दर्जन तथा सोनू कुरैशी व नसीम पर 01 दर्जन अभियोग पंजीकृत है।
गुलजार पुत्र गुलचमन को गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने सट्टेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी की। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते जनपद मे अपराधो पर रोकथाम व अपराधियो के खिलाफ चल रहे चल रहे अभियान विशेष के तहत खालापार चौकी प्रभारी नेत्रपाल सिंह ने शांति व्यवस्था के मददेनजर क्षेत्र मे की गई गश्त व चैकिंग के बीच मिली सूचना के आधार पर गुलजार पुत्र गुलचमन निवासी मछियारो वाली मस्जिद के पास रात करीब 11 बजे सटटेबाजी के आरोप मे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की। खालापार चौकी प्रभारी नेत्रपाल सिह का कहना है कि इससे पहले की एसएसपी के निर्देशो के अनुपालन मे की गई कार्यवाही के तहत तीन सटटेबाजो को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। विदित हो कि सब इंस्पैक्टर नेत्रपाल सिंह ने करीब 12 दिन पूर्व ही खालापार चौकी प्रभारी का कार्यभार संभाला है। चौकी प्रभारी नेत्रपाल सिह ने खालापार चौकी का इंचार्ज बनने के साथ ही असामाजिक तत्वो के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पुलिस सूत्रो का कहना है कि आला अधिकारियो के निर्देश पर समय समय पर क्षेत्र मे गश्त व चैकिंग/तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
मुजफ्फरनगर। नजर-नजर में उतरना कमाल होता है
नफस-नफस में बिखरना कमाल होता है
बुलंदियों के पहुंचना कोई कमाल नहीं
बुलंदियों पर ठहरना कमाल होता है
सड़क से संसद तक सैकड़ों मर्तबा सुने-सुनाए गए सुनहरे शेर के खालिक-मालिक अशोक साहिल ने सोमवार दोपहर इस फानी दुनिया को अलविदा कर दिया। वह गुर्दे में संक्रमण के चलते काफी समय से बीमार थे। सोमवार सुबह तबीयत बिगड़ने पर उन्हें मेरठ के सुशीला जसवंत राय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।
फकीरी मिजाज शायर की रुखसती की खबर सुनते ही मुजफ्फरनगर के वाशिंदों समेत तमाम साहित्यजगत शोक में डूब गया। दोपहर बाद शुक्रताल स्थित श्मशान घाट पर अशोक साहिल का अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके दत्तक पुत्र योगेश शर्मा ने दी। इनके अलावा परिवार में तीन पुत्रियां अकांक्षा, शिवानी व प्रियम हैं। जिला अस्पताल में हेड सिस्टर रहीं पत्नी शोभा भगत का करीब तीन साल पहले निधन हो चुका है। बंटवारे के बाद अशोक साहिल का परिवार भावलपुर पाकिस्तान से आकर मुजफ्फरनगर में बसा था। लिखने-पढ़ने से बेहद लगाव रखने वाले साहिल का शुरुआती जीवन बहुत संघर्षों में गुजरा। इन्होंने शहर और आसपास के इलाके में कपड़े का काम किया। धीरे-धीरे अपने अशआरों की बदौलत पहचान बनाने वाले अशोक साहिल ने हिंदी-उर्दू मंचों पर आला मुकाम हासिल किया।
६४ साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले मकबूल शायर अशोक साहिल पत्नी की मौत के बाद काफी टूट गए थे। मशहूर शायर राहत इंदौरी से उनके रूहानी रिश्ते थे। राहत इंदौरी जब भी मुजफ्फरनगर आते अशोक साहिल के घर पर जरूर ठहरते। एक पखवाडे पहले राहत इंदौरी के इंतकाल की खबर पाकर अशोक बेहद गमजदा हो गए थे। फिलहाल अशोक साहिल सदर बाजार में स्पंदन क्लीनिक में शायरी पसंद वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ आरबी सिंह के साथ रहते थे। इंसानियत और फकीरी अशोक साहिल की नस-नस में बसती और दिलो-ओ-जेहन में शायरी। सियासत या चापलूसी से हमेशा दूर रही उनकी कलम ने हर तबके की आवाज बुलंद कर इंसानियत का पैगाम दिया। उनका यह शेर बहुत मशहूर है कि…
परिंदा हो चरिंदा हो कि इंसा
मुहब्बत ही की बारिश चाहता है
अना मजबूर कर देती है वरना
आम आदमी की हिमायत और उसके दर्द की बयानी करते हुए अशोक साहिल ने लिखा कि…. सिर्फ लफ्जों की सजावट नहीं करता साहिल उसके हर शेर में पैगाम छिपा होता है इस दुनिया में कौन समझता है किसी और का दुख रेल का वजन तो पटरी को पता होता है
एक और शेर में वह मजलूम और मजबूर शख्स को जिंदगी के आयाम सिखाते नजर आते हैं। उन्होंने गरीब का शेर लिखा कि….
तुम्हें पांव में चप्पल न होने मलाल है मेरे भाई
उन्हें देख जो पांव से भी महरूम होते हैं।
इंसानियत के पैरोकार रहे अशोक साहिल ने न खुद को और नहीं अपनी कलम को मजहब की बंदिशों में बंधने दिया। उनका यह ऐलानिया शेर इस बात का जिंदा दस्तावेज है, जिसमें उन्होंने लिखा कि…
मैं तुम्हें अपने उसूलों की कसम देता हूं
मुझको मजहब के ताराजू में न तौला जाए
मैंने इंसान ही रहने की कसम खाई है
मुझको हिंदु या मुसलमान न समझा जाए।
श्री श्री रविशंकर जी को पंसद आई नज्म, एलबम में संजोया
करीब आठ साल पहले अध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर जी को अशोक साहिल की नज्म इतनी पसंद आई कि उन्होंने पत्र लिखकर उस गजल को एलबम में शामिल करने की इच्छा जताई। इस पर अशोक साहिल ने सहर्ष स्वीकृति देते हुए इसे अपने और जनपद के लिए गौरव की बात बताया था। वह नज्म इस तरह थी कि…
न सबूत है न दलील है
मेरे साथ रब्बे जलील है
तेरा नाम है कितना मुख्तसर
तेरा जिक्र कितना तवील है
तेरे फैसलों से हूं मुत्मईन
न मुतालबा न अपील है
तेरी रहमतों में कमी नहीं
मेरी एहतियात में ढील है।
मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौपा
मुजफ्फरनगर। भाकियू तोमर ने किसानो से जुडी विभिन्न समस्याओ के समाधान की मांग को लेकर डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौपा। भाकियू तोमर के जिलाध्यक्ष अखिलेश चौधरी के नेतृत्व मे कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पर एकत्रित पदाधिकारियो ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम सौपे गए ज्ञापन मे मांग की कि रेलवे द्वारा भूमि अधिग्रहण मे तक तक किसानो को कानून के हिसाब से आरपीटेशन नही मिल पाता तो पूरे जिले मे कहीं की काम नही होने दिया जाएगा। पिछले कई वर्षो मे किसानो का गन्ने का रेट कुल 10 रूपये प्रति कुन्तल बढाया गया है। 10 रूपये बढने से ऐसा लग रहा है कि जैसे उंट के मुंह मे जीरा किसान के गन्ने का भाव 450 रूपये प्रति कुन्तल किया जाए। किसान के गन्ने का भुगतान जब तक का जो भी रूका हुआ है मय ब्याज सम्पूर्ण रूप से 15 सितम्बर 2020 तक कराया जाए। यदि यह भुगतान 15 सितम्बर तक नही हुआ तो संगठन प्रदेशभर मे रेल रोकेगा। हाईवे जाम करेगा जिसकी जिम्मेदारी खुद शासन-प्रशासन की होगी। डीजल पर 2 महीने के अंदर लगभग 20 रूपये प्रति की बढोत्तरी हुई है। जिसमें किसान की रीढ की हडडी पर सीधा वार किया गया है। किसान के लिए डीजल 30रूपये लीटर किया जाए। मांग की गई कि कृषि श्रृण ब्याज मुक्त हो। इस दौरान जिलाध्यक्ष अखिलेश चौधरी, जिला महासचिव अजय राठी, जिला महामंत्री बिजेन्द्र उपाध्याय,युवा जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिह, नगर अध्यक्ष सुबोध काकरान आदि मौजूद रहे।
आंगनबाडी कार्यकत्रियों द्वारा पोषाहार का वितरण
मुजफ्फरनगर। नगर में संचालित समस्त २२७४ आंगनबाडी केन्द्रो पर ०६ माह से ०३ वर्ष एवं ०३ वर्ष से ०६ वर्ष के बच्चो, गर्भवती एवं धात्री महिलाओ तथा ११ से १४ वर्ष की विद्यालय न जाने वाली किशोरी बालिकाओ को घर-घर जाकर आंगनबाडी कार्यकत्रियों द्वारा पोषाहार का वितरण किया जायेगा। आंगनबाडी द्वारा घर-घर जाकर पोशाहार वितरण करने के पीछे सरकार का उद्देश्य लाभार्थियों की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बनाये रखना है। जनपद की १० बाल विकास परियोजनाओ हेतु पोषाहार वितरण का रोस्टर निम्नवत है-
क्र०सं० परियोजना आंगनबाडी केन्द्रो की संख्या पोशाहार वितरण का रोस्टर (दिनांक) जिन केन्द्रो पर आं०बा० कार्यकत्री तैनात नही है, उन केन्द्रो पर पोशाहार वितरण दिनांक
१ जानसठ २५५ दिनांक २७.०८.२० से ३१.०८.२० तक दिनांक ०१.०९.२० से ०३.०९.२० तक
२ पुरकाजी १८४ दिनांक ०१.०९.२० से ०३.०९.२० तक दिनांक ०४.०९.२० से ०८.०९.२० तक
३ सदर २६४ दिनांक ०१.०९.२० से ०३.०९.२० तक दिनांक ०४.०९.२० से ०८.०९२० तक
४ बघरा २१५ दिनांक २५.०८.२० से २७.०८.२० तक दिनांक ३१.०८.२० से ०२.०९.२० तक
५ चरथावल २०३ दिनांक ३१.०८.२० से ०२.०९.२० तक दिनांक ०३.०९.२० से ०७.०९.२० तक
६ खतौली २६८ दिनांक ०१.०९.२० से ०३.०९.२० तक दिनांक ०४.०९.२० से ०८.०९२० तक
७ मोरना २१९ दिनांक २५.०८.२० से २७.०८.२० तक दिनांक ३१.०८.२० से ०२.०९.२० तक
८ बुढाना २४६ दिनांक ०१.०९.२० से ०३.०९.२० तक दिनांक ०४.०९.२० से ०८.०९२० तक
९ शाहपुर १८४ दिनांक २७.०८.२० से ३१.०८.२० तक दिनांक ०१.०९.२० से ०३.०९.२० तक
१० शहर २३६ दिनांक २५.०८.२० से २७.०८.२० तक दिनांक ३१.०८.२० से ०२.०९.२० तक
पोशाहार वितरण रोस्टर जारी करते हुए सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों एवं मुख्य सेविकाओ को इस सम्बंध मे आदेश जारी किये जा चुके है। बाल विकास परियोजना अधिकारी, मुख्य सेविकाओ एवं आंगनबाडी कार्यकत्रियों को यह दायित्व सौंपा गया है कि वह अपने स्तर से समस्त क्षेत्रीय जन-प्रतिनिधियों ब्लॉक प्रमुख एवं सभासद को रोस्टर की सूचना देते हुए पोशाहार वितरण करना सुनिश्चित करेगें। आंगनबाडी कार्यकत्री द्वारा आंगनबाडी केन्द्रो पर पोशाहार प्राप्त होने के पश्चात जारी रोस्टर के अनुसार निर्धारित तिथि को वितरण व्यवस्था से सम्बंधित सभी गाइड लाईन्स जैसे-सोशल डिस्टेंन्सिग (जिसमें लाभार्थियों के बीच में कम से कम एक मीटर की दूरी अवश्य रहे) का पालन सुनिश्चित किया जायेगा। अांगनबाडी कार्यकत्रियों एवं लाभार्थियों द्वारा मुंह ढंकने हेतु मास्क/दुपट्टे/गमछे का प्रयोग अनिवार्य श्प से किया जाएगा। प्रत्येक घण्टे मे कम से कम २० सेकेण्ड तक साबुन से हाथ धोया जायेगा। इस दौरान, आंख, नाक व मुंह को नही छुआ जाएगा। अनावश्यक भीड एकत्रित नही की जाएगी। आंगनबाडी कार्यकत्रियों द्वारा पोशाहार वितरण के दौरान लाभार्थियों के परिवार के सदस्यों को आरोग्य सेतु एप के बारे में अवगत कराया जाये एवं अपनी उपस्थिति मे आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करवाया जाये। इस कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता/लापरवाही क्षम्य नही होगी। इस दौरान यदि बाहर से कोई व्यक्ति आये या कोई व्यक्ति खांसी एवं जुकाम से बीमार हो तो उसकी सूचना से भी अवगत कराना सुनिश्चित करेंगी।
किसानों के शोषण का लगाया आरोप
तितावी । थाना क्षेत्र के गांव जसोई में रालोद की सभा का आयोजन किया गया जिसमें रालोद छात्र सभा के प्रदेश महासचिव सार्थक लाटियान ने भाजपा सरकार में किसानों का शोषण होने का आरोप लगाया। गांव जसोई में रालोद के कार्यकर्ताओं द्वारा एक सभा का आयोजन किया गया इस दौरान ग्राम वासियो के द्वारा रालोद छात्र सभा प्रदेश महासचिव सार्थक लाटियान का जोरदार स्वागत किया किया गया।सभा को संबोधित करते हुए रालोद छात्र सभा के प्रदेश महासचिव सार्थक लाटियान ने कहा कि हम सबको मिलकर किसानों की हितैषी पार्टी रालोद पार्टी को मजबूत करना होगा। तथा भाजपा सरकार में किसानों का शोषण करने का आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों का बकाया गन्ना भुगतान व दो वर्ष से गन्ना मूल्य में वृद्धि न करना,बिजली की बढ़ी डरे,स्कूल फीस माफी व एन० सी० आर० में होने के बावजूद भूमि अधिग्रहण मुद्दों पर बोलते हुए सरकार की दोगुली नीति बर्दाश्त नही होगी समान मुआवजे की भी मांग की। इस दौरान सभा मे पहुंचे दर्जनों युवाओं ने सार्थक लाटियान व राजीव लाटियान के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण करने वालो में सन्दीप,तैय्युम,जुनैद,जाबिर,आशु,शाहरुख,आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।इस दौरान युवा रालोद ब्लॉक बघरा अध्यक्ष दीपक निर्वाल,टोनु लाटियान,अर्जित लाटियान,जगपाल,सुरेंद्र आदि मौजूद रहे।
राष्ट्रीय लोक दल में आस्था जताते हुए पार्टी की सदस्यता ली
मुज़फ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल जनपद मुजफ्फरनगर कार्यालय पर सैकड़ों ब्राह्मण समाज के युवकों ने राष्ट्रीय लोक दल में आस्था जताते हुए पार्टी की सदस्यता ली !
जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय लोक दल जनपद मुजफ्फरनगर जिला कार्यालय पर एक सभा का आयोजन हुआ,जिसमें पार्टी जिला अध्यक्ष अजीत राठी,सुधीर भारतीय,युवा जिला अध्यक्ष विदित मलिक, युवा मंडल अध्यक्ष हर्ष राठी,जगपाल सिंह नेताजी,आदि पार्टी नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे कार्यक्रम के दौरान ब्राह्मण समाज के सैकड़ों युवा उपस्थित रहे,जिन्होंने वर्तमान व्यवस्था पर आक्रोश जताया और उनोने अपनी आस्था चौधरी अजीत सिंह एवं जयंत चौधरी में व्यक्त की!
ब्राह्मण समाज के युवाओं का नेतृत्व करते हुए अभिषेक पंडित ने कहा की वर्तमान में राष्ट्रीय लोकदल की एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसमें किसानों मजदूरों और युवाओं का भविष्य सुरक्षित है जो जातिवाद में विश्वास नहीं करती और सर्व धर्म सर्व समाज की पार्टी है इसलिए हम सभी युवाओं का फर्ज है कि अच्छे समाज का निर्माण करने हेतु राष्ट्रीय लोक दल के हाथ मजबूत करें इस मौके पर युवा जिलाध्यक्ष विदित मलिक ने अभिषेक पंडित को युवा जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी और आशा व्यक्त की कि आने वाले समय में वो राष्ट्रीय लोक दल के संगठन को मजबूत करने हेतु कार्य करेंगे !
इस मौके पर जिलाध्यक्ष अजीत राठी हर्ष राठी विकास कादियान आदेश मखियाली, विक्रांत चौधरी पिन्ना, दिग्विजय पवार,सौरभ पंडित,दुष्यंत पंडित, हिमांशु शर्मा अभिषेक शर्मा इंदिरा कॉलोनी,आकाश शर्मा,अंशुल शर्मा,अभिनव वशिष्ट, सूर्यकांत भारद्वाज,सनी वशिष्ट,लकी, निशांत,शुभम शर्मा,रचित त्यागी आदि सैकड़ों युवक उपस्थित रहे!
दाहखेड़ी के ग्रामीण कीचड़ से गुजरने को मजबूर
जानसठ। तहसील क्षेत्र के गांव दाहखेड़ी के ग्रामीण कीचड़ से गुजरने को मजबूर है। ग्रामीण तहसील दिवस में भी रास्ते को बनवाने की मांग के लिए पफरियाद लगा चुके हैं। जानसठ तहसील के गांव दाहखेड़ी के ग्रामीण नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ब्लॉक स्तर पर एवं तहसील दिवस में भी गांव की चौपाल से कूड़ा उठाने एवं रास्ता बनवाने की मांग कर चुके हैं। ग्रामीणों को गंदगी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। तहसील के क्षेत्र के गाव दाहखेड़ी में स्थित नई बस्ती के बीच से गुजरने वाले रास्ते पर पानी भरा हुआ है। इतना ही नहीं पूरे रास्ते पर कीचड़ ही कीचड़ है, जिसके चलते ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महिलाएं एवं बच्चे भी इसी गंदगी भरे रास्ते से होकर गुजरते हैं, जिसके चलते गांव में बीमारी फैलने का भी अंदेशा है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधन से भी बार-बार उक्त रास्ते को बनवाने के लिए गुहार लगा चुके हैं। गांव के राशिद, नावेद, गुलबहार, शौकीन, शमशाद, जहीर आदि ग्रामीणों का कहना है कि खंड विकास कार्यालय में भी कई बार उक्त गंदगी भरे रास्ते का निर्माण कराने की मांग कर चुके हैं। इतना ही नहीं ग्रामीणों ने तहसील दिवस में भी प्रार्थना पत्रा देकर राष्ट्र के निर्माण कराने की मांग की है। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि गांव में जगह-जगह कूड के ढेर लगे हैं। ग्रामीणों ने गांव को साफ स्वच्छ बनाए जाने की भी मांग की है।
मोहर्रम व गणेश चतुर्थी विसर्जन पर घर पर ही मनाने के निर्देश दिए
मुजफ्फरनगर। सीओ खतौली आशीष प्रताप सिंह और कोतवाल संतोष त्यागी द्वारा कस्बे के सर्वसमाज के लोगों की बैठक लेकर उन्हें मोहर्रम व गणेश चतुर्थी विसर्जन पर घर पर ही मनाने के निर्देश दिए। इस मौके पर बोलते हुए सीओ खतौली आशीष प्रताप सिंह ने कहा कि कोरोना महामारी में लगातार बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए शासन द्वारा धर्मिक पर्व रोक लगा दी गई है और कोरोना से बचने के लिए अपनी भी सुरक्षा भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से बचने के लिए एक-दूसरे से दूरी बनाए रखें, मास्क व सैनेटाइजर का लगातार प्रयोग करें। उन्होंने मुस्लिम समाज के लोगों से मोहर्रम और जुलूस न निकालने की अपील की, साथ ही हिंदू समाज के लोगों से भी गणेश चतुर्थी पर्व पर गणेश विसर्जन न करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मोहर्रम जुलूस के समय पुलिस बल तैनात रहेगा, साथ ही गणेश विसर्जन के समय पर नहर पर भारी पुलिस फोर्स तैनात रहेगा। सभी लोग शासन के इस निर्देशों का पालन करें।
छात्रवृत्ति 2020 के लिए पुरुस्कृत किया गया
मुजफ्फरनगर। रवा राजपूत ऑनलाइन पोर्टल द्वारा चयनित बच्चो को छात्रावृत्ति 2020 के लिए पुरुस्कृत किया गया। पोर्टल द्वारा बच्चों को 5100 – 5100 रुपए और प्रमाण पत्रा एवं कार्यक्रम में उपस्थित सभी को मास्क और सैनेटाइजर वितरित किये गए। कार्यक्रम जगदीश आर्य की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ ओर संचालन वरिष्ठ पत्राकार डा. रविन्द्र सिंह ने किया, जिसमें जिला पंचायत सदस्य मनोज कुमार, डा. अनिल मोघा, विरेंद्र वर्मा, सुनील काजी, सुनील पंप वाले, मनोज कुमार, धर्म पाल मोघा, गाँव सठेडी के प्रधन प्रमोद कुमार, डा. संजीव बंटू, पवन, बबलू, राजकुमार, प्रमोद आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। पोर्टल की कोर्डिनेटर टीम में मुकेश मोगा, शिवानन्द मोघा, संजीव मोघा, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे,े जिनके द्वारा खतौली क्षेत्रा में एक लाइब्रेरी खोलने का निर्णय भी लिया गया, जिसमें हमारे समाज के सभी बच्चो को प्रत्येक प्रतियोगी परीक्षा की पुस्तके बिल्कुल निशुल्क मिलेगी।
मुकदमा वापिस नही लेने पर जान से मारने की एलानिया धमकी
मुजफ्फरनगर। मुकदमा वापिस नही लेने पर जान से मारने की एलानिया धमकी से घबराई पीडिता ने मुख्यमंत्री व उच्चाधिकारियो को शिकायती पत्र भेजते हुए आरोपियो के खिलाफ कार्यवाही की मांग की।
चरथावल थाना क्षेत्र के गांव कुटेसरा निवासी एक युवती प्रेसवार्ता के दौरान आरोप लगाते हुए बताया है कि करीब आठ वर्ष पूर्व उसके साथ गांव के ही निवासी सुनील पुत्र सेवाराम ने 10 अप्रैल 2012 को जबरदस्ती दुष्कर्म किया था। लेकिन गांव के जिम्मेदार व्यक्तियो ने तथा सुनील व उसके परिजनो ने यह कहकर फैसला करा दिया था कि उसके बालिग होने पर उसकी शादी सुनील के साथ करा देंगे और रिर्पोट दर्ज नही होने दी। पीडिता का कहना है कि एस समय वह नाबालिग थी। तभी से आरोपी सुनील कुमार उसे बालिग होने पर शादी करने का आश्वासन देकर उसका यौन उत्पीडन करता रहा तथा इसी बीच वह गर्भवती भी हो गई थी। लेकिन उक्त सुनील कुमार ने बच्चा पैदा होने से पूर्व गर्भपात करा दिया था। पीडिता का आरोप है कि 10 जून 2020 को सुबह 8 बजे व दिनांक 15 जून 2020 को सुबह 9 बजे सुनील कुमार ने उसे अपने कमरे मे बंधक बनाकर जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया। 26 जून 2020 को ुसुनील कुमार ने किसी अन्य लडकी से शादी कर ली है। जब वह अपनी मां को लेकर एक जौलाई 2020 को सुबह करीब साढे आठ बजे सुनील के घर गई तथा कहा कि उसने वादा खिलाफी करके अन्य लडकीसे शादी कर ली तो सुनील व उसकी माता श्रीमति रज्जो व उसके पति सेवाराम व सुनील की भाभी पूजा पत्नी शिवकुमार ने उसे पकड कर कमरे मे बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट कीतथा चोटी पकड कर खींची तथा उसके साथ बदतमीजी की तथा छेडछाड कर कपडे फाड डाले तथा कहा कि आईना मुंह खोला या शिकायत की तो उसकी हत्या देंगे। इस सम्बन्ध मे थाना चरथावल थाने पर 16 जौलाई 2020 को धारा-376,342,323,506, 354 ख,आई.पी.सी. सुनील पुत्र सेवाराम,सेवाराम पुत्र नामालूम,श्रीमति रज्जो पत्नि सेवाराम व पूजा पत्नि शिवकुमार के नाम दर्ज है। पीडित पक्ष का आरोप है कि आरोपियो के हौसले बुलन्द हैं। तिा वे उसे व उसके परिजनो को मुकदमा वापिस न लेने पर हत्या की धमकी दे रहे हैं। जिससे वह तथा उसका परिवार अत्यन्त भयभीत है। प्रार्थिया ने इस सम्बन्ध मे मुख्यमंत्री व उच्चाधिकारियो को भी प्रार्थना पत्र भेजकर कार्यवाही की मांग की है।

