उत्तर प्रदेश

निर्वाचक नामावली का निरीक्षण एवं दावे/आपत्तियाँ दिनाॅकः 28.12.2020 से दिनाॅकः 03.01.2021 तक प्राप्त की जाऐगी।

मुजफ्फरनगर- 27 दिसम्बर 2020..अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह ने कहा कि जनसामान्य को सूचित किया जाता है कि जनपद मुजफ्फरनगर की ग्राम पंचायत निर्वाचक नामावलियों का अनन्तिम प्रकाशन कर दिया गया है।

निर्वाचक नामावली का निरीक्षण एवं दावे/आपत्तियाँ दिनाॅकः 28.12.2020 से दिनाॅकः 03.01.2021 तक प्राप्त की जाऐगी। अनन्तिम मतदाता सूची में नाम सम्मिलित किये जाने हेतु दावा प्रपत्र- 2 (परिवर्धन), किसी प्रविष्टी के विवरण में संशोधन हेतु प्रपत्र-3 (संशोधन) एवं सम्मिलित नाम पर आपत्ति हेतु प्रपत्र-4 (विलोपन) में आवेदन उक्त अवधि में सम्बन्धित बूथ लेबिल आॅफीसर (ठस्व्), कार्यालय संबंधित उप जिलाधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी,कार्यालय संबंधित खण्ड विकास अधिकारी/समन्व्यक अधिकारी में दिये जा सकते है।

उक्त के अतिरिक्त ऐसे अर्ह नागरिक जो दिनांकः 01 जनवरी, 2021 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे है उनके द्वारा भी अपना नाम संबंधित ग्राम पंचायत निर्वाचक नामावली में सम्मिलित किये जाने हेतु दावा प्रस्तुत किया जायेगा।

त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली वृहद पुनरीक्षण की समय सारिणी जारी

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 2 =