खेल जगतफिल्मी चक्कर

जुनून: क्रिकेटरों की परफॉर्मेंस पर उनकी पत्नी-गर्लफ़्रेंड भी होती हैं ट्रोल

भारत में क्रिकेट के प्रति लोगों का जुनून देखने देखने लायक होता हैं. अच्छा प्रदर्शन करने पर जहां ये फैंस अपने चहेते खिलाड़ियों को सर आंखों पर बैठा लेते हैं वहीं किसी मैच में खराब परफॉर्म करने पर उनका जीना मुश्किल कर देते हैं.

यहां तक कि ये इन खिलाड़ियों की पत्नी या गर्लफ़्रेंड को भी खराब प्रदर्शन के लिए ट्रोल करते हैं. हाल ही में बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मंसूर अली खान पटौदी की पत्नी शर्मिला टैगोर ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया कि उनके पति के खराब खेल के लिए कई बार उनको दोषी ठहराया जा चुका है.

बता दें कि, पटौदी और शर्मिला टैगोर की शादी साल 1968 में हुई थी. शर्मिला टैगोर ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि, “ऐसा होता था कि उनसे (पटौदी) खेल के मैदान में कभी गलती हो जाती थी और लोग मुझे दोषी ठहराने लगते थे.

ये लोग कई तरह तरह की प्रतिक्रिया देते थे. कोई कहता था कि मैं उन्हें डिस्ट्रैक्ट कर रही हूं तो कभीकभी धमकियां भी मिलती थी. मैं स्टेडियम जाती थी और पब्लिक के बीच बैठकर मैच देखती थी. यहां तक कि, एक बार मेरे पिता ने भी मुझे इसको लेकर दोषी ठहराया था.”

जब भी भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली का प्रदर्शन खराब होता हैं तो इसके लिए फैंस उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा को ट्रोल करने लगते हैं. 2014 में इंग्लैंड दौरे पर तो विराट कोहली के खराब परफॉर्मेंस के बाद अनुष्का को इतना ज्यादा ट्रोल किया गया कि विराट खुद उनके बचाव में उतर आए थे.

पिछले साल आईपीएल के दौरान महान भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने भी अनुष्का और विराट को लेकर बयान दिया था, जिस से काफ़ी बवाल मच गया था.

ऐसा ही कुछ बॉलीवुड अभिनेत्री संगीत बिजलानी के साथ 1996 के वर्ल्ड कप के दौरान हुआ था. बिजलानी उस दौरान भारतीय टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन को डेट कर रही थी. वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जब भारत हार गया था, तब फैन्स ने इस हार के लिए संगीता बिजलानी को जिम्मेदार ठहराया था.

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − thirteen =