उत्तर प्रदेश

स्थलीय निरीक्षण: कोरोना काल के बावजूद जो काम हुआ वो ऐतिहासिक- महेंद्र सिंह

उत्तर प्रदेश के जनपद सिद्धार्थनगर में आजसिद्धार्थनगर में आज जल शक्ति विभाग सिचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री डॉक्टर महेन्द्र सिंह पहुचे। मंत्री महेन्द्र सिंह ने ज़िले में बाढ़ पूर्व तैयारियों का जायज़ा लिया साथ ही यहां चल रहे प्रोजेक्ट का स्थलीय निरीक्षण भी किया।

बता दें कि बाढ़ नियंत्रण मंत्री महेन्द्र सिंह शुक्रवार की सुबह जनपद मुख्यालय पहुंचे। यहां स्थानीय सांसद जगदम्बिका पाल और शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी के साथ ज़िले में स्थित बाँधों का हाल जाना। मंत्री महेन्द्र सिंह पहले इटवा विधानसभा के सोनौली गाँव स्थिति मदरहना अशोगवा बांध का निरीक्षण किया। सोनौली गाँव से गुजरने वाली बूढ़ी राप्ती नदी ने पिछले साल इस मोड़ पर भारी नुकसान किया था। इसी के मद्देनजर यहां पर बांध के मरम्मत और यहां पर समुचित ठोकर का निर्माण कराया गया है।

यहां का स्थलीय निरीक्षण करने पहुचे मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश की योगी और केंद्र की मोदी सरकार जनता के लिए समर्पित है। यहां पर पिछले वर्ष भारी कटान हुई थी। कोरोना काल होने के बावजूद यहां पर जो काम हुआ है वो ऐतिहासिक है। महेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बाढ़ से पूर्व बाँधों की मरम्मत के लिए जनवरी माह में ही बजट रिलीज कर दिया था ऐसा पहली बार हुआ है।

उन्होंने कहा कि 2014 -15 में प्रदेश में बाढ़ से 15 लाख हेक्टेयर का कटान हुआ था। लेकिन आज ये कटान सिर्फ 12 हज़ार हेक्टेयर ही हुआ है। ये प्रदेश सरकार की बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में बाढ़ में कटान को लेकर संभावित स्थान चिन्हित है। हर जगह युद्धस्तर पर काम हो रहा है। समय रहते पूरा कर लिया जाएगा।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 4 =