Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

ठंडे पानी के आरो युक्त वाटर कूलर का उद्घाटन

मुजफ्फरनगर। पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल जी द्वारा शहर के विभिन्न चौराहों पर ठंडे पानी के आरो युक्त वाटर कूलर का उद्घाटन किया ताकि आने वाले गर्मियों के मौसम में शहर वासियों को शुद्ध एवं ठंडा पानी मिल सके सर्वप्रथम पालिका अध्यक्ष नई मंडी वार्ड २४ पहुंची नई मंडी थाने के सामने वाटर कूलर का उद्घाटन किया

उसके बाद वार्ड संख्या २ एवं ४ मैं उसके बाद वार्ड संख्या १२ १० एवं ३० में पहुंचकर स्थानीय सभासदों एवं नागरिकों के साथ उद्घाटन किया जहां-जहां भी पालिका अध्यक्ष एवं उनकी पुत्रवधू श्रीमती वंशिका अग्रवाल जी उद्घाटन करने पहुंची स्थानीय लोगों ने बड़ी ही गर्मजोशी से उनका स्वागत किया इस अवसर पर बोलते हुए पालिका अध्यक्ष ने कहा पानी हमारे जीवन का सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण चीज है मेरी कोशिश है

शहर के जितने भी चौराहे हैं उन सभी में साफ एवं स्वच्छ पानी युक्त वाटर कूलर लगाए जाए और मैं ऐसा करूंगी भी आगे पालिका अध्यक्ष ने कहा पानी भगवान का दिया हुआ ऐसा अनमोल तोहफा है जिसके सामने संसार की हर एक चीज छोटी नजर आती है हम सभी लोगों का कर्तव्य बनता है कि हम इस की बचत करें और आते जाते वाटर कूलर का ध्यान रखें की उसकी टंकी तो खुली हुई नहीं है या उसके आसपास गंदगी तो नहीं है

शिव चौक पर लगाए गए वाटर कूलर की सूचना जब पालिका के व्यापारियों को लगी वह लोग भी वहां पर आ गए और पालिका अध्यक्ष द्वारा लगाए गए वाटर कूलर के लिए उनकी भूरी भूरी प्रशंसा की पालिका अध्यक्ष ने साथ में मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए समय-समय पर आकर वॉटर कुलर ओं का निरीक्षण करें 

अगर किसी में कुछ कमी नजर आए तो तुरंत उसे ठीक किया जाए इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल उनकी पुत्रवधू श्रीमती वंशिका अग्रवाल सभासद विकास गुप्ता शिवम चौधरी सचिन कुमार सुलेख चंद जेई शरद गुप्ता लिपिक विकास कुमार स्थानीय लोग अनिल कुमार राकेश मित्तल संदीप साक्षी भूषण कमलदीप मित्तल अनिल आनंद किरण राज डॉक्टर नरेश लकी गारमेंट्स एसके बिट्टू एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 − eight =