Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

बसों में परिचालक भी अपने साथ मास्क रखेंगे, रोडवेज वसूल करेगा केवल छह रुपये

मुजफ्फरनगर। अब बिना मास्क यात्रा करने के लिए बहाना नहीं चल सकेगा। डिपो पर आने वाले यात्रियों को रोडवेज मास्क उपलब्ध कराएगा। वहीं, बसों में परिचालक भी अपने साथ मास्क रखेंगे। इन्हें बिना मास्क बस में सवार होने वाले यात्री को दिया जाएगा। मास्क की ऐवज में रोडवेज केवल छह रुपये वसूल करेगा।

रोडवेज बसों में अब यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है। इससे आय में इजाफा हो रहा है। साथ ही संक्रमण का खतरा भी कम नहीं है। अक्सर देखा गया है कि यात्री जल्दबाजी में बस में सवार हो गए हैं

लेकिन मास्क नहीं पहन रखा है। इस पर यातयात निरीक्षक जांच-पड़ताल करते हैं तो यात्री रूमाल, गमछा आदि लगा लेते है। यह कारगर उपाय नहीं है। इसको लेकर कई परिचालक और यात्री के बीच झड़प में सामने आई है।

इससे निपटने के लिए बस अड्डे पर ही मास्क उपलब्ध कराए जाएंगे। सोमवार को एआरएम संदीप अग्रवाल ने मास्क बैंक का उद्घाटन किया है। इस दौरान डिपो पर बिना मास्क के आए यात्रियों को मास्क दिए गए है।

एक मास्क का डिपो ने छह रूपये वसूल किया है। परिवहन निगम द्वारा यह मास्क नो-लॉस, नो-प्रोफिट पर उपलब्ध कराया गया है।

मास्क बैंक की जिम्मेदारी वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी राजकुमार तोमर को दी गई है। इसके साथ ही परिचालकों को भी मास्क दिए जाएंगे। यह भी बिना मास्क वाले यात्रियों को छह रुपये में मास्क देकर यात्रा कराएंगे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four + seven =