प्रेम प्रसंग में प्रेमी के घर पहुंच गई युवती
मुजफ्फरनगर। प्रेम प्रसंग में ग्रेजुएट युवती घर से जेवरात व नगदी लेकर प्रेमी के घर पहुंच गई। पीछा करते हुए युवती के परिजन भी उसके प्रेमी के घर पहुंच गए।
मामला थाने पहुंचने पर युवती ने प्रेमी से शादी की बात कहकर परिजनों को बैरंग लौटा दिया।उत्तराखंड के लक्सर तहसील क्षेत्र के एक गांव की ग्रेजुएट युवती की पुरकाजी थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदारी में आना जाना था।
जहां उसका कक्षा 8 पास युवक से प्रेम प्रसंग हो गया। परिजनों के समझाने के बावजूद युवती ने प्रेमी संग रहने की इच्छा जताई। परिजनों के इंकार के बाद आरोप है कि युवती घर से नगदी समेत जेवरात लेकर प्रेमी के घर आ गई।
युवती के परिजन भी गांव पहुंचे। पुलिस को युवती ने प्रेमी संग शादी की बात कहकर परिजनों के साथ जाने से इंकार कर दिया।

