उत्तर प्रदेश

धार्मिक स्थलों के रखरखाव हेतु अध्यादेश समान नागरिक सहिंता की दिशा में बढ़ता कदम- सुरेंद्र नाथ अवधूत

विश्व हिंदू महासंघ के उत्तर प्रदेश मंत्री प्रमोद त्यागी ने बताया कि    कालका सिद्ध पीठ के पीठाधीश्वर महंत सुरेंद्र नाथ अवधूत ने प्रसन्नता व्यक्त की कि उत्तरप्रदेश धर्म स्थानों की देख- रेख, रख रखाव के हेतु अध्यादेश बनने वाला भारत का प्रथम राज्य होने का श्रेय प्राप्त करेगा 

यश्वशी योगीराज आदित्यनाथ जी के इस ऐतिहासिक कार्यशैली की संपूर्ण भारत वर्ष व विश्व पर्यन्त सनातन हिन्दू समाज में प्रसन्नता की लहर के साथ साथ एक शंका रूपी प्रश्न भी उभर के आ रहा है कि सरकार का यह कदम, गत अनेक वर्षों से चली आ रही सरकारों की तरह ही सनातन हिन्दू धर्म पे एक और कुठारा घात मात्र है या की समान नागरिक संहिता की तरफ बढ़ता हुआ उत्तरप्रदेश सरकार का एक ऐतिहासिक कदम जिसमे सभी धर्मो के धार्मिक स्थलों को सम्मिलित कर समान रूप से एक व्यवहार से नापा जोखा जाएगा।

इस बात को मुखर होते देख दिल्ली स्थित कालका सिद्ध पीठ के पीठाधीश्वर पूज्य श्री गुरुदेव सुरिन्द्र नाथ जी अवधूत जी ने ये स्पष्ट कर दिया है कि ये अध्यादेश सभी धर्मो के धार्मिक स्थलों पर समान और अनिवार्य रूप से लागू होगा 

इस के लिए उन्होंने योगी आदित्यनाथ जी का विश्व हिन्दू समाज की तरफ से साधुवाद सहित हार्दिक बधाई वा आभार व्यक्त किया

उन्होंने कहा कि जो कार्य योगीराज के करकमलों से हो सकते है वो शायद किसी अन्य के द्वारा संभव नहीं

उक्त जानकारी सिद्ध योग मठ के प्रमुख आचार्य परम पूज्य बाल योगी अलख नाथ औघड़ जी, एवं प्रमोद त्यागी ने दी।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − eight =