‘अंग्रेजी मीडियम’ में आएंगे पंकज त्रिपाठी
इरफान खान की अगली फिल्म ‘अंग्रजी मीडियम’ में पंकज त्रिपाठी एक कैमिओ करते हुए नजर आएंगे. यह फिल्म 2017 में आई ‘हिंदी मीडियम’ का सीक्वल होगी.पंकज ने अपने रोल पर कहा, “फिल्म में मेरा एक कैमिओ होगा. मेरे मन में इरफान के लिए प्यार एवं सम्मान और दिनेश की दोस्ती के कारण मैंने हामी भरी. मैं हमेशा से इरफान के साथ काम करना चाहता था और जब दीनू ने मुझे रोल ऑफर किया तब मैं कैमिओ करने के लिए भी मान गया.”दिनेश द्वारा निर्मित इस फिल्म का निर्देशन होमी अदाजानिया कर रहे हैं. इसमें दीपक डोबरियाल और राधिका मदान भी नजर आएंगे. कयास लगाए जा रहे हैं कि करीना कूपर भी फिल्म में काम कर सकती हैं.शूटिंग शुरू होने के साथ ही फिल्म की पहली झलक भी सामने आ चुकी है. फिल्म की एक झलक शेयर करते हुए इरफान ने लिखा था, ”सन 1900 से GMB अपनी सेवाएं दे रहे हैं..इनकी कहानी बताने में मजा आएगा. अंग्रेजी मीडियम, जल्द आ रहे हैं मिस्टर चंपक जी.. आ रहा हूं फिर एंटरटेन करने सबको..” मार्च 2018 में इरफान ने अपनी बीमारी के बारे में जानकारी दी थी और कहा था कि वह इलाज कराने के लिए लंदन जा रहे हैं. वह इस साल फरवरी में भारत लौटे थे.
https://twitter.com/irrfank/status/1115136145787162625
कई महीनों तक न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर का इलाज कराने के बाद अभिनेता इरफान खान ने जीवन के इस मुश्किल दौर में प्यार और समर्थन देने के लिए प्रशंसकों का आभार जताया था. अब जल्द ही वो ‘अंग्रेजी मीडियम’ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे.’अंग्रेजी मीडियम’ से पहले पंकज ने दिनेश के साथ ‘स्त्री’ और ‘लुका छुप्पी’ में काम किया है. इरफान फिलहाल, उदयपुर में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं.
