फिल्मी चक्कर

खुदा हाफिज का ट्रेलर लॉन्च: विद्युत जामवाल और शिवालीका ऑबेरॉय लीड रोल में

विद्युत जामवाल की मच अवेटेड फिल्म खुदा हाफिज का ट्रेलर लॉन्च हो गया. यह रोमांटिक एक्शन थ्रिलर वास्तविक घटना से प्रेरित है. इसे फारुक कबीर ने डायरेक्ट किया है और इसकी कहानी भी लिखी है.

विद्युत जामवाल और शिवालीका ऑबेरॉय लीड रोल में है. फिल्म की शूटिंग लखनऊ और उज्बेकिस्तान में हुई है. ट्रेलर देखकर लगता है कि रोमांस और एक्शन फिल्म में संतुलित तरीके से दिखाया गया है.

‘खुदा हाफिज’ एक यंग कपल समीर (विद्युत जामवाल) और नरगिस (शिवालिका ओबेरॉय) की कहानी है, जो भारत में रहते हैं, लेकिन शादी के बाद अच्छे करियर के लिए विदेश में काम करने का फैसला करते हैं.

लेकिन विदेश पहुंचने के बाद नरगिस रहस्यमयी परिस्थितियों में गायब हो जाती है और समीर बेबस हो जाता है. फिर वह अपनी पूरी ताकत के साथ अपनी पत्नी को ढूंढ़ने में लग जाता है. इसके बाद शुरू होता है जबरदस्त एक्शन.

जामवाल अपने पावरपैक एक्शन मूवी के लिए जाने जाते हैं. इसमें वह एक्शन के साथ-साथ रोमांटिक अंदाज में दिखाई देंगे. उन्होंने कहा,”खुदा हाफिज मेरे लिए बहुत ही स्पेशल फिल्म है.

इससे पहले मैंने इस तरह का किरदार नहीं निभाया है. यह फिल्म रोमांस, एक्शन और थ्रिलर का जबरदस्त पैक है. फारुक कबीर बहुत ही प्रतिभाशाली डायरेक्टर और लेखक है

उनके साथ काम करना मेर खुशकिस्मती है. मुझे खुशी है कि फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो  रही है. पूरा देश इस फिल्म को एन्जॉय करेगा.”

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 + eight =