खबरें अब तक...

समाचार

लोकसभा चुनावः बूथवार समीकरणों के गुणा-भाग में जुटे सियासी दल
मुजफ्फरनगर। पहले चरण के मतदान के बाद सियासी ताप और बढ़ गया है। मतदान के बाद दोनों प्रमुख दल समीकरणों के गुणा-भाग में जुट गए हैं। जातिगत वोटों और ध्रुवीकरण की गहराई को नापने की कोशिश प्रारंभ हो गई है। जनपद में सीट जातिगत चक्रव्यूह में फंसी दिख रही है। कहीं वोटरों ने खूब नल चलाया है तो कहीं कमल खिलाने की होड़ मच रही है। मतदान होने के बाद गली-मोहल्लों के अलावा राजनीतिक दल वोटों के गणित में उलझे हैं।
बूथवाइज के साथ जातिगत बहुलता वाले गांवों में समीकरणों का जोड़-घटाव किया जा रहा है। सियासी दलों के साथ नेताओं, राजनीतिज्ञों के अपने आंकड़े हैं। चौक-चौराहों पर चुनावी चकल्लस में महाठबंधन, रालोद के परंपरागत वोटरों के रुझान का आंकलन कर रहे हैं। वहीं, सत्तारूढ़ भाजपाई भी समीकरणों का लेखा-जोखा बनाने में जुटे हैं। मुजफ्फरनगर सीट पर खतौली, चरथावल, बुढ़ाना, सरधना व सदर विधानसभा के मतदाताओं ने वोट डाले हैं। बुढ़ाना क्षेत्र जाट बहुल माना जाता है। यहां से भाजपा और महागठबंधन दोनों को वोट पड़े हैं। उम्मीदवार और कार्यकर्ता बूथवार हुए मतदान के आंकड़ों को परख रहे हैं। सरधना विधानसभा क्षेत्र में ठाकुर चौबीसी के अलावा मुस्लिम भी बेल्ट है। ऐसे में मुस्लिम का रुख चौधरी अजित सिंह की ओर होना माना जा रहा है, जबकि अनुसूचित जाति के वोट बंटने की जानकारी से भाजपाई उत्साहित हैं। प्रशासन के मुताबिक लोकसभा चुनाव में कुल 11 लाख 54 हजार 458 मतदाताओं ने वोट किया है। सियासी दल अपने हिसाब से इन वोटों का बंटवारा मान रहे हैं। भाजपाई मेरा बूथ सबसे मजबूत के तहत परंपरागत वोटरों के अलावा अन्य पिछड़ों, अतिपिछड़ों के मतदान का आंकलन जुटा रहे हैं।

कन्या पूजन कर खोला व्रत1 13 |
मुजफ्फरनगर। दुर्गा अष्टमी के अवसर पर कन्या पूजन किया गया। पिछले एक सप्ताह से नवरात्रि महोत्सव के अर्न्तगत जनपद के साथ नगर क्ष़्ोत्र के विभिन्न देवी मंदिरो, धार्मिक संस्थाओ तथा घरो मे हवन-पूजन, संकीर्तन तथा मां भगवती के व्रत एवं देवी भागवत आदि धार्मिक अनुष्ठान चल रहे थे।
पिछले करीब एक सप्ताह से मां भगवती के उपासक श्रृद्धालु महिला पुरूषो ने कन्या पूजन के साथ अपने व्रत का परायण किया। चैत्रशुदी माह नवरात्रि पर्व के तहत आज अष्टमी व दुर्गा नवमी दोनो तिथि एक साथ होने के कारण सुबह से ही गली मौहल्लो मे छोटे-छोटे बच्चे-बच्चियां तैयार होकर गली मौहल्लो मे घूमते नजर आए। जिन्हे व्रत परायण कर कन्या पूजन के लिए नागरिक अपने घरो मे ले गए तथा कन्या पूजन के दौरान जल से कन्याओ के चरण धोकर व उनके मांथे पर बिन्दी लगा कर उनका स्वागत सत्कार किया व कन्याओ को श्रृद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण करा कर उनका आर्शीवाद लिया। दुर्गाष्टमी के कारण आज सुबह से ही देवी मंदिरो-गली मौहल्लो मे नवरात्रि पर्व की धूम रही।

धूमधाम के साथ निकाली साईधाम की पालकी यात्रा
मुजफ्फरनगर। रेलवे रोड स्थित साईधाम मंदिर में राम नवमी के अवसर पर साईधाम का वार्षिक उत्सव धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर साईबाबा की पालकी यात्रा निकाली गयी जो रेलवे रोड से नई मंडी के मुख्य मार्गो से होती हुई शहर के सभी मुख्य मार्गो से गुजरती हुई वापस साईधाम मंदिर पर पहुंची। इस शोभायात्रा में अनेक बेंड और झाकियां शामिल हुई। शोभायात्रा में साईभक्तों की भारी भीड़ नाचते गाते हुए और धार्मिक भजन सुनाते हुए चल रही थी। दोपहर के समय साईधाम पर विशाल भंडारा आयोजित किया गया और सायकाल सायं संध्या का आयेजन किया गया। इस अवसर पर प्रियांशु ठाकुर ने युवाओं का नेतृत्व किया और कु. प्रिया ठाकुर ने युवतियों का नेतृत्व किया इन दोनों युवाओं ने अनेक स्टाल लगवाये और श्रद्धालुओं को शीतल जल पिलवाया। इस कार्यक्रम में प्रबंधक रोहिताश गुप्ता ने बताया कि साईधाम के अध्यक्ष अखिलेश दत्त शर्मा, समाजसेवी जयकुमार शर्मा, सेवानिवृत्त पेशकार अश्वनी कुमार शर्मा, अशोक अरोरा, अरूण मलिक, महेंद्र नाथ, दीपक सिडाना, संदीप मलिक, आदि का योगदान रहा।

14 से 21 अप्रैल तक मनेगा बालाजी महाराज का जन्मोत्सव 2 6 |
मुजफ्फरनगर। नई मन्डी स्थित श्री बालाजी धाम मंदिर परिवार की और से 14 अप्रैल रविवार से लेकर 21 अप्रैल रविवार तक श्री बालाजी महाराज का जन्मोत्सव बडी धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इसी के साथ श्री बालाजी धाम मे नवनिर्मित सत्संग भवन मे श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ भी 14 अप्रैल को प्रातः 10 बजे कलश यात्रा के साथ शुरू होगा और 21 अप्रैल तक प्रतिदिन दोपहर ढाई बजे से सांय साढे छह बजे तक जोधपुर निवासी मनीष भाई ओझा के श्री मुख से श्रीमद भागवत कथा का गुणगान होगा।
उपरोक्त जानकारी देते हुए मंदिर समिति के पदाधिकारियो ने पत्रकारो को बताया कि 19 अप्रैल दिन शुक्रवार को प्रातः सात बजे श्री बालाजी महाराज का स्वर्ण श्रृंगार दर्शन 56 भोग व आरती के उपरान्त श्री बालाजी महाराज स्वर्ण रथ पर विराजमान होकर अपने झूमते नाचते भक्तो के संग श्री राम नाम के रस मे सराबोर होकर मंदिर प्रांगण से चलकर नवीन मन्डी स्थल, मुनीम कालोनी, जैन इण्टर कॉलेज, बडा डाकघर, गउशाला रोड,नन्दी स्वीटस, पैठ बाजार, चौडी गली, बिन्दल बाजार, मेहता क्लब से वकील रोड, बडी धर्मशाला के चौराहे से गउशाला रोड, भोपा पुल, अंसारी रोड से मोती महल, सर्रापफा बाजार, भगत सिह रोड, शिव चौक,श्री बालाजी चौक, थाना सिविल लाईन, गांधी कालोनी पुल, लक्ष्मी नारायण मन्दिर से द्वारकापुरी होते हुए वापिस भोपा पुल व वकील रोड होते हुए देर रात मंदिर प्रागण मे पहुंचेगी।
शनिवार को बाबा का विशाल जागरण आयोजित किया जाएगा। जिसमे बेबी मोना फतेहाबाद, कुमार संजय मेरठ, हनी गुप्ता हापुड आदि कलाकारो द्वारा बाबा का गुणगान किया जाएगा। अगले दिन रविवार 21 अप्रैल को श्री बालाजी धाम मंदिर प्रागण मे विशाल भण्डारे का आयोजन होगा।
मंदिर समिति ने सभी नगरवासियो एवं धर्मप्रेमी जनता से अपील की है कि वे बाबा की रथ यात्रा के दौरान अपने घर-मकानो, दुकानो-प्रतिष्ठानो को भरपूर सजाए और बाबा का स्वागत करे। मंदिर परिवार ने नगरपालिका परिषद से मांग की है कि बाबा की शोभा यात्रा से पूर्व एवं बाद मे ेनगर के मुख्य मार्गो की सफाई सुनिश्चित कराये। पत्रकारो को बताया गया कि शोभा यात्रा मे उत्तर भारत के प्रमुख 14 बैण्ड,ढोल ताशे आतिशबाजी एवं 31 मनोहारी झांकिया सम्मलित रहेंगी। पत्रकार वार्ता मे चन्द्र किरण गर्ग, सुरेश चन्द बंसल,हरीशंकर तायल,समाजसेवी भीमसैन कंसल, विजय बंसल, अशोक शर्मा एड., अमरीश सिघल, जेपी चचा, अनु,लक्की,मनोज,कन्नू, कुलदीप, कैलाश,नितिन शुभम आदि पदाधिकारी व बाबा के सेवक मौजूद रहे।

धूमधाम से निकलेगी डा.भीमराव अम्बेडकर की शोभा यात्रा नगर मे
मुजफ्फरनगर। डा.भीम राव अम्बेडकर की जन्मोत्सव एवं जनसेवा समिति के सलाहकार विजय कुमार कैमरिक ने बताया कि संविधान के रचचिता शिक्षाविद डा.भीमराव अम्बेडकर की शोभायात्रा 14 अप्रैल दिन रविवार को धूमधाम के साथ आयोजित की जा रही है। दोपहर मे सभी मौहल्लो की झांकिया पहले टाउन हॉल के मैदान मे एकत्रित होंगी। बाद मे करीब दो बजे विशाल झूलूस के रूप मे शोभा यात्रा शुरू होगी। जो शहर के मुख्य मार्गो झांसी की रानी, डाकघर, मिनाक्षी चौक, खालापार,खादरवाला,प्रेमपुरी, ईदगाह रोड,शामली रोड, हनुमान चौक, आबकारी रोड,बकरा मार्किट, नावल्टी चौक होते हुए अम्बेडकर मुर्ति स्थल कचहरी गेट पर समाप्त होगी। शोभायात्रा के संयोजको मे मुनीश कुमार, राजकुमार सिद्धार्थ, जोगन्द्र ड्राईवर,रामकुमार नाडिया, सचिन कुमार धीरियान, अशोक कटारिया, अंकित कलसानिया, संजय जानिया, दीपचन्द उर्फ माटू, रमेश भारती, सूरजमल, वरिष्ठ बसपा नेता अतर सिह अमीन, पूर्व विधायक महावीर आजाद, राजपाल टेलर, अमित अरोरा, बसपा नेत्री गीता काकरान, गंगाराम,कुलदीप, संदीप एड., राजीव कुमार, सतीश कुमार, जयपाल ड्राईवरन, पूर्व विधायक अनिल कुमार, भाजपा नेता डा.पुरूषोत्तम, ओमपाल पासवान, डा.मुकेश गौतम, रिषीपाल जे.ई, राजेश्वर दयाल,दुष्यन्त कुमार,रजनीश कुमार,रामकुमार ठेकेदार,कर्णसिह पेंटर, माजिद सिददकी, अश्वनी कल्याणी,पुष्पेन्द्र उर्फ बोनी डीजे, किरण पाल उर्फ भूरा आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

लापता बालक को परिजनों को सौंपा
मुजफ्फरनगर। बाल कल्याण समिति न्यायपीठ मुजफ्फरनगर द्वारा 13 अप्रैल को घर से पलायत बालक मनीष को बाल कल्याण समिति गांधी कालोनी द्वारा उसके माता-पिता को सौपा गया। जो अपने माता-पिता द्वारा पलायित हो गया था।
महावीर चौक स्थित बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष श्रीमति कमलेश वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बाल कल्याण समिति द्वारा बालक मनीष पुत्र बब्लू निवासी बचन सिह कालोनी हॉल निवासी अमित विहार कूकडा के सम्बन्ध मे बाल कल्याण समिति न्यायपीठ द्वारा खोजबीन की गई। तथा बालक मनीष को आज दोपहर महावीर चौक स्थित बाल कल्याण समिति कार्यालय पर उसके परिजनो को सौपा गया।
यहां यह भी उल्लेखनीय है कि बाल कल्याण समित के साथ इस पुनीत कार्य मे आर्दश बाल गृह गांधी कालोनी की अहम भूमिका है। बाल कल्याण समिति द्वारा लापता हुए बालक मनीष की खोज कर उसे बीते दिन उसे गांधी कालोनी स्थित आदर्श बाल गृह को सौप दिया गया था। इस अवसर पर बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष श्रीमति कमलेश वर्मा, सदस्य संजीव कुमार, राजीव कुमार बंसल, आदर्श बाल गृह गांधी कालोनी की अधिक्षक श्रीमति रेणू रानी, समाजसेवी अशोक शर्मा, प्रबन्धक मिथलेश शर्मा,नई पहल से शोएब चौधरी आदि संस्था से जुडे पदाधिकारी मौजूद रहे। बालक मनीष के माता-पिता व अन्य परिजनो ने बाल कल्याण समिति तथा आदर्श बाल गृह गांधी कालोनी के पदाधिकारियो के प्रति आभार प्रकट कर प्रशंसा की।

धूमधाम के साथ निकली रामनवमी पर शोभायात्रा
मुजफ्फरनगर। दुर्गाष्टमी व रामनवमी के पावन अवसर पर नगर के विभिन्न मंदिरो मे मां भगवती की पूजा अर्चना व देवी का गुणगान होता रहा। आज सुबह से ही देवी मंदिरो मे पहुंचे श्रृद्धालु महिला-पुरूषो ने मां भगवती की पूजा अर्चना की तथा भोग प्रसाद लगाया व मां के श्रृंगार का सामान, फल,फूल, नारियल मेवा आदि विभिन्न वस्तुओ को मां भगवती को प्रसाद स्वरूप भेंट कर पूजा अर्चना की व मां का गुणगान किया। पालिका प्रशासन की और से पावन पर्व के मददेनजर नगर क्षेत्र के सभी देवी मंदिरो के आसपास उचित सफाई व्यवस्था तथा कली का छिडकाव आदि कराया गया। इस अवसर पर नगर मे श्री रामनवमी की शोभायात्रा निकाली गई तथा कन्या पूजन व मंदिरो मे पूजा पाठ आदि धार्मिक अनुष्ठानो के कारण पूरा नगर धर्ममय बना रहा। नगर मे चहुंओर मां का गुणगान व मां भगवती के जयकारे गुंजायेमान रहे।

आग से मची अफरा तफरी
मुजफ्फरनगर। आज दोपहर अज्ञात कारणो के चलते अलमासपुर परिक्रमा मार्ग स्थित बीएसएनएल के गोदाम मे भारी मात्रा मे रखे तारो मे लगी भयंकर आग से हडकम्प मच गया। विभागीय अधिकारियो की सूचना पर मौके पर पहुंची नई मन्डी पुलिस व दमकल विभाग की गाडियो सहित पहुंचे पफायर बिग्रेड कर्मियो ने काफी मशक्कत कर कई घंटो की मेहनत के पश्चात किसी प्रकार आग पर काबू पाया।

मॉउंट फोर्ट स्कूल में धूमधाम से मनाई गई बैसाखी’
मुजफ्फरनगर। गांधी कालोनी स्थित मॉउंट फोर्ट पब्लिक स्कूल में बैसाखी का पर्व अत्यंत हर्षाल्लास से मनाया गया। स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमति प्रियंका जैन ने और स्कूल अध्यापिकाओं ने स्कूल के बच्चो को जानकारी देते हुए बताया कि बैसाखी देश के विभिन्न भागों में अलग अलग नाम से सभी धर्मपंथों द्वारा मनाया जाता है। विशेष रूप से पंजाब व हरियाणा राज्य के लोग नववर्ष के रूप में इसको मनाते हैं। नई फसल के पकने की खुशी को मनाने के लिए किसान इस पर्व को मनाते हैं। गुरु गोविंद सिंह जी ने आज ही के दिन खालसा पंथ की स्थापना की थी। इस अवसर पर सभी बच्चो ने ढोल- नगाड़ों की थाप पर झूम-झूम कर नाचे। कार्यक्रम में सभी बच्चे सम्मिलित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्कूल की शिक्षिकाओं व समस्त अन्य स्टाफ का सहयोग रहा।

रामायण के पाठ का हुआ आयोजन
जानसठ। रामनवमी के उपलक्ष्य में शुक्रवार को कस्बे के राधा-कृष्ण मंदिर में अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया गया। श्रीज्ञानेश्वर दल द्वारा आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ चुड़ियाला ग्राम प्रधान आलोक गोयल ने विधिवत पूजा-अर्चना कर किया। इस अवसर पर उन्होंने व भाकियू नेता रेशु गोयल ने कहा कि रामचंद्र द्वारा स्थापित आदर्श आज भी समाज में प्रासंगिक है। उनके आर्दशों पर चलकर ही एक सभ्य समाज का निर्माण हो सकता है। सेवादल के सचिव दीपेश गुप्ता ने बताया कि शनिवार को रामायण पाठ समाप्त हो जाने के बाद कस्बे में श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। श्रीराधा-कृष्ण मंदिर से शुरू होने वाली शोभायात्रा का समापन कस्बे के मुख्य मार्गा के भ्रमण के बाद वापस मंदिर आकर किया जाएगा। इस अवसर पर नीशू कांबोज, राजेंद्र गोयल, अरविद पराशर, रोहित गोयल, सुदेश शर्मा, देवकी नंदन संगल, विक्की शर्मा, गगन गोयल, संदीप प्रजापति, सुनील गर्ग, नरेश गुप्ता, आशु गोयल, सुरेंद्र बंसल, नीटू चौधरी, अमरीश कुमार व विनय शर्मा आदि मौजूद रहे।

धूमधाम के साथ मनाया रामनवमी व बैशाखी पर्व
मुजफ्फरनगर। शिक्षण संस्थाओं में रामनवमी, बैशाखी पर्व एवं आंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। अध्यापकों ने बच्चों को रामनवमी और बैशाखी पर्व की महत्ता के बारे में बताया। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के जीवन से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई मंडी में रामनवमी, बैशाखी पर्व व आंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। मुख्य वक्ता सपना मित्तल ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीरामचंद्रजी के जीवन पर प्रकाश डाला। पूर्णिमा ने बैशाखी पर्व की महत्ता का वर्णन किया। आचार्या मनोरमा ने डॉ. भीमराव आंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें समाज सुधारक व कुशल वक्ता बताया। प्रधानाचार्या सुनीता गौड़ ने छात्राओं को बैशाखी पर प्रकाश डालते हुए पर्व की बधाई दी और डॉ. आंबेडकर के जीवन से प्रेरणा लेने के लिए कहा। सभी आचार्य एवं आचार्या उपस्थित रहे।
डीएस पब्लिक स्कूल में आंबेडकर जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि प्रबंधक सुधीर शर्मा व रेनु शर्मा रहे। संचालन विपिन शर्मा ने किया। छात्रा जसप्रीत कौर व झिलमिल ने आंबेडकर के जीवन परिचय, सामाजिक कार्य, देश के उत्थान में उनका सहयोग और संविधान निर्माण में सक्रिय भागीदारी से बच्चों को अवगत कराया। प्रधानाचार्या संतोष जैन ने बच्चों को आंबेडकर के जीवन से प्रेरणा लेने की शिक्षा दी। प्रधानाचार्या संतोष जैन ने सभी का आभार जताया।
स्टेपिग स्टोन्स स्कूल में हवन पूजन के साथ नए शिक्षण सत्र का शुभारम्भ हुआ। नई शिक्षा नीति से स्टाफ को अवगत कराया। उप-प्रबंधक अभिनव सुशील, प्रधानाचार्या कनिका गुप्ता, उप-प्रधानाचार्या सोनिया बंसल ने नये सत्र का शुभारम्भ कराया। बच्चों को तकनीकी शिक्षा देने के लिए बनाई गई रोबोटिक लैब की खूबियां परखी गईं। प्रधानाचार्या कनिका गुप्ता ने कहा कि बच्चे रोबोटिक लैब में कम्प्यूटर से तकनीकी शिक्षा का अध्ययन करेंगे। वैदिक मैथ और अबेकस क्लास भी बच्चों को दी जायेगी, ताकि गणित की कैलकुलेशन बेहतर हो सके।

कडी सुरक्षा में निकाली जायेगी डा. भीमराव अम्बेडकर की शोभा यात्रा
मीरापुर। भारत रत्न डा. भीमराव अम्बेडकर जयन्ती के अवसर पर कस्बे में निकाली जाने वाली शोभा यात्रा व अन्य कार्यक्रमो के मद्देनजर थाना परिसर में सम्बंधित लोगों की बैठक को सम्बोधित करते हुए थाना प्रभारी इंस्पेक्टर पंकज त्यागी ने कहा कि शोभा यात्रा के दौरान कोई भी युवक शराब का सेवन न करें। अनुशासन बनाये रखें, किसी भी प्रकार की गडबडी करने वालो के विरूद्ध कडी कार्यवाही की जायेगी। उल्लेखनीय है कि मीरापुर में प्रतिवर्ष अम्बेडकर जयन्ती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाती है, जिसमें करीब एक दर्जन झाकिया मुख्य आकर्षण रहती हैं। १४ अप्रैल को दोपहर दो बजे थाने के निकट से ही शोभायात्रा का आरम्भ किया जायेगा। बैठक में मानवेन्द्र शर्मा, चौ. अशोक, इस्तेखार, संतोष देवी, चन्द्रपाल सिंह, ब्रहमसिंह नरखरिया, मनोज, जयप्रकाश, दुष्यन्त, भीष्म सिंह, अतुल कुमार आदि मौजूद रहे।

तस्कर गिरफ्तार, पांच कछुऐ बरामद
पुरकाजी। पुलिस ने दो युवकों को पांच कछुए के साथ पकड़ लिया। ये कछुओं की तस्करी होनी थी। वन विभाग की टीम व पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। लक्सर मार्ग से देर रात बाइक सवार दो युवकों को पुलिस ने चेकिग के दौरान पकड़ लिया। तलाशी में चार बड़े तथा एक छोटा बच्चा सहित पांच कछुए तस्करों से बरामद किए। एक युवक स्थानीय तथा दूसरा उत्तराखंड निवासी हैं। पुलिस पूछताछ के लिए दोनों को पकड़कर थाने ले आई। पुलिस ने वन विभाग की टीम को थाने बुलवाया है। दोनों आरोपियों से पुलिस व वन विभाग की टीम पूछताछ करने में जुटी है। पूरी जानकारी के बाद पुलिस मामले में लिखा-पढ़ी करेगी। स्थानीय युवक के परिजनों ने थाने पहुंचकर बताया कि बेटा बिजली का बिल जमा करने शेरपुर गया था। वापसी में तस्कर लिफ्ट मांगकर बाइक पर बैठ गया। इसी बीच पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

स्ट्रांग रूम पर पुलिस का कड़ा पहरा
मुजफ्फरनगर। लोकसभा मुजफ्फरनगर में मतदान सफल होने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ स्क्रूटनी कर ईवीएम को स्ट्रांग रूम में बंद कर दिया। स्ट्रांग रूम में दो-दो तालों लगाए गए। प्रेक्षकों के साथ नवीन मंडी स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा बढ़ाई गई। सामान्य प्रेक्षक पी. अरुण बाबू व जिला निर्वाचन अधिकारी अजय शंकर पांडेय ने नवीन मंडी स्थल पर प्रत्याशियों एवं उनके प्रतिनिधियों के सामने मतदान के दिन की पीठासीन अधिकारी के डायरियों की रिपोर्ट की समीक्षा की। इस दौरान पूछा गया कि यदि किसी मतदान केंद्र से संबंधित कोई शिकायत हो तो बताया जाए, ताकि संबंधित पीठासीन अधिकारी की डायरी सामने रखी जाए। इस दौरान बताया गया कि 23 मई को नवीन मण्डी स्थल में मतगणना शुरू होगी। सभी ईवीएम मशीनें प्रत्याशियों व उनके निर्वाचन एजेंटों की उपस्थिति में विधानसभावार बनाए गए स्ट्रांगरूम में कड़ी चौकसी व सुरक्षा प्रबंधों के साथ सील कर दी गई हैं। प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने स्ट्रांग रूम के दो-दो ताले लगाकर पुलिस की सुरक्षा बढ़ाई गई। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन अमित सिंह, सभी विधानसभाओं के एआरओ और पार्टियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

One thought on “समाचार

  • You can definitely see your skills in the work you write. The arena hopes for more passionate writers such as you who aren’t afraid to mention how they believe. All the time go after your heart. “The point of quotations is that one can use another’s words to be insulting.” by Amanda Cross.

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − seventeen =