Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी जनता के साथ अन्याय-अभिषेक चौधरी गुर्जर

मुज़फ्फरनगर| राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक चौधरी गुर्जर ने केंद्र सरकार पर लगातार आठवें दिन पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी को जनता के साथ अन्याय बताते हुए कहां है कि केंद्र सरकार ने अपना राजस्व बढ़ाने के लिए पेट्रोल-डीजल को ही अपना साधन बना लिया है ।Bxl1V1Qs |

उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के समय संपूर्ण एशिया में केवल भारत में ही सबसे ज्यादा टैक्स लिया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल डीजल की कीमतें बहुत ही कम है और इसका लाभ देश की जनता को देने की बजाए केंद्र सरकार ने लगातार 9 बार एक्साइज ड्यूटी बढ़ाकर देश की भोली-भाली जनता के साथ अन्याय किया है और उनकी जेब पर डाका डाला है ।

अभिषेक चौधरी ने कहा कि मई 2014 में कच्चे तेल की कीमत 106 डॉलर प्रति बैरल थी तो देश में पेट्रोल की कीमत ₹71.40 पैसे प्रति लीटर थी अब जब कच्चे तेल का दाम घटकर 38 डॉलर प्रति बैरल हो गया तो पेट्रोल की कीमत ₹75 से भी अधिक हो गई है

अभिषेक चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार पेट्रोल-डीजल पर लगातार एक्साइज ड्यूटी बढ़ाकर अपना खजाना भरने का काम कर रही है जिसका बोझ आम जनमानस पर पड़ रहा है

उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री जब गुजरात में मुख्यमंत्री थे तो पेट्रोल डीजल की बढ़ोतरी पर उन्होंने कहा था की पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने से साफ जाहिर होता है कि केंद्र सरकार पूरी तरह से विफल और निकम्मी है परंतु आज पेट्रोल डीजल के दामों में लगातार वृद्धि पर वह अपने उस बयान को याद नहीं कर रहे हैं

श्री चौधरी ने केंद्र सरकार से पेट्रोल डीजल के दामों में की गई बढ़ोतरी को तत्काल वापस लेने की मांग करते हुए कहा है कि सरकार अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल डीजल की गिरी कीमतों का लाभ देश की जनता को देने का काम करें ना कि अपने राजस्व को बढ़ाए

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21225 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 + four =