उत्तर प्रदेश

Pilibhit News: चलती कार में रेप की कहानी निकली झूठी,24 घंटे के भीतर ही पुलिस ने मामले का किया खुलासा

Pilibhit News: बीते दिनों एक पीड़िता ने थाने में दी तहरीर में नौकरी का झांसा देकर बुलाया और कार में बिठा कर नशीला पदार्थ खिलाकर बारी-बारी से बलात्कार करने का आरोप लगाते हुए कई गंभीर धाराओं में मुलादमा दर्ज कराया था। वहीं, पुलिस द्वारा मेडिकल परीक्षण कराने को पीड़िता ने मना कर दिया। घटना की जांच सीओ सिटी व चौकी इंचार्ज सहित सर्विलांस टीम द्वारा कराई गई। जिसमें प्रथम दृष्टता घटना की कहानी फ़र्ज़ी व झूठी निकली,

घटना स्थल पर न तो पीड़िता की लोकेशन दिखी और न ही आरोपियों की लोकेशन दर्शाई गई, जिससे घटना की जानकारी फर्जी पाई गई। इसको लेकर घटना का 24 घंटे के भीतर ही एसपी दिनेश कुमार प्रभु ने प्रैस कॉन्फ्रेंस कर खुलासा कर दिया है। फिलहाल अभी पीड़िता के न्यायालय के समक्ष 164 के बयान जल्द कराने की बात कही गई है।

दरअसल मामला थाना सुनगढ़ी इलाके का है जहां 19 सितम्बर को एक युवती ने थाना सुनगढ़ी में एक तहरीर दी थी। तहरीर के माध्यम से बताया गया कि शहर की नवीन मंडी समिति में आढ़ती अमित अग्रवाल ने 31 अगस्त को बैंक में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसको बुलाया और शाम 7 बजे अमित अग्रवाल व अन्य दो साथी उसको कार में बिठाकर ले गए और रास्ते मे मिठाई खिलाई जिससे उसको नशा हो गया उसके बाद बारी बारी तीनो लोगो ने उसके साथ बलात्कार किया। उसके बाद यह बात किसी को न बताने की धमकी देकर व जान से मारने की धमकी देकर जंगरौली पुल के पास छोड़ कर चले गए।

वहीं, पीड़िता ने पुलिस को अपने आप को अनुसूचित जाति का बताया। इसके बाद पुलिस ने उसकी बताई कहानी पर विश्वास करते हुए तत्काल सुनगढ़ी थाने में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने को कहा जिसपर पीड़िता ने मेडिकल कराने से इनकार कर दिया। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई, एसपी के आदेश पर घटना की में सीओ सिटी, चौकी इंचार्ज सहित सर्विलांस टीम को लगाया गया। फिलहाल 24 घंटे के भीतर ही पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया।

पुलिस जब मामले की जांच में जुटी तब पीड़िता द्वारा बताई गई कहानी इसके विपरीत मिली। पीड़िता की कहानी में घटना स्थल व आरोपी सहित पीड़िता की लोकेशन ट्रेस करने पर घटनास्थल पर किसी भी लोकेशन ट्रेस नही हो पाई। पीड़िता की खुद की लोकेशन दिन में कोर्ट परिसर व शाम 7 बजे उसकी लोकेशन थाना बरखेड़ा व गजरौला इलाके के अमखेड़ा गांव में पाई गई।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − seventeen =