उत्तर प्रदेश

Pilibhit-13 साल की लड़की को अगवा कर कई दिन किया दुष्कर्म

Pilibhit के पूरनपुर क्षेत्र में किशोरी को अगवा कर उसके साथ कई दिन तक दुष्कर्म किया गया। पीड़ित किशोरी ने जब निकाह करने को कहा तो उसकी पिटाई की गई। बाद में उसे गांव के बाहर छोड़ दिया गया। किशोरी की मां ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।

पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि उसकी 13 वर्षीय पुत्री 18 मई को गांव के ही धार्मिक स्थल पर गई थी। वहां से लखीमपुर खीरी के गांव धर्मापुर का एक युवक उसे अगवा कर ले गया। उसने किशोरी को पलिया और निघासन में किराये पर कमरा लेकर रखा और कई दिन दुष्कर्म किया। किशोरी ने बदनामी का वास्ता देकर निकाह करने को कहा तो आरोपी ने उसकी पिटाई की।

किशोरी की मां का आरोप है कि शुक्रवार को आरोपी युवक की मां किशोरी को गांव को बाहर छोड़ गई। घर आकर किशोरी ने घटना के बारे में परिजनों को बताया। पीड़ित किशोरी की मां ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21314 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen + eight =