Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा चोरी के वाहनों सहित दो गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा दौराने पुलिस कार्यवाही के शामली वहलना बाईपास काली नदी के पुल के पास से ०२ अन्तर्राज्यीय वाहन चोर अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया है

जिनके कब्जे से चोरी की मोटर साईकिल, स्कूटी, बुलेट व अवैध शस्त्र बरामद किये गए है पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने राजू उर्फ राजकुमार पुत्र बैनी नि० ग्राम आक्खेपुर थाना इंचौली जिला मेरठ हाल पता- ३१/३२ ्य ब्लाक जहांगीरपुरी दिल्ली-३३, करन सिंह पुत्र किशन लाल नि० गाव बहादरपुर थाना परतापुर जिला मेरठ बताया

जिनके कब्जे से ०१बुलेट मोटर साईकिल बिना नम्बर, ०१ एक्टीवा स्कूटर, ०२ मोटर साईकिल हीरो स्पलेन्डर बिना नम्बर, ०१ मोटर साईकिल हीरो स्पलेन्डर, ०१ तमंचामय ०१ जिन्दा व ०१ खोखा कारतूस ३१५ बोर बरामद किया।

गिरफ्तार अभियुक्त राजू उर्फ राजकुमार उपरोक्त ०१ शातिर किस्म का डकैत/गैंगेस्टर/चोर प्रवृति का अपराधी है, जिसके विरुद्ध संगीन धाराओं के करीब डेढ़ दर्जन अभियोग पंजीकृत है

अभियुक्त राजू उर्फ राजकुमार उपरोक्तने बाद पूछताछ बताया कि दिल्ली व दिल्ली के आस पास के जनपदों से वाहन चोरी करके लाता है।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 + 17 =