पोस्टर प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। मोरना के प्राथमिक विद्यालय बरुकी में जल संचयन कार्यक्रम के तहत पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने पोस्टर में जल को बचाने के विभिन्न पहलुओं को उकेरा। इस छात्रों ने गांव में जन जागरण रैली निकालकर जल संचय करने का आह्वान किया।
खंड शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार के संयोजन में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में कक्षा पांच व कक्षा चार के बच्चों ने जल बचाओ जीवन बचाओ विषय पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में चित्रों के माध्यम से जल बचाने का संदेश दिया, जिसमें कक्षा पांच के अरमान, शाहिर, शीतल, विशांत व कक्षा चार में अलीशान, सावन, पायल, अनु, वश, तानिया, तनु अव्वल रहे।
कार्यक्रम में शिक्षक डॉ. अनुज कुमार ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में बचपन से ही पानी के फायदे और उसकी बचत हमारे जीवन में महत्वपूर्ण है, को समझाया गया। संकुल प्रभारी विपिन कुमार व प्रधान जगपाल सिंह ने बच्चों को पानी संचय के विभिन्न तरीकों को बताया। इसके बाद छात्रों द्वारा गांव में जन जागरण रैली निकालकर ग्रामीणों से जल संचय करने की अपील की।
