रोका गया सीएम फडणवीस का काफिला
पुणे में ट्रांसप्लांट के लिए ग्रीन कॉरिडोर के रास्ते एक हृदय को ले जाए जाने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा काफिले को प्राथमिकता से हटाने के फैसले की पुणे ट्रैफिक पुलिस ने तारीफ की है। संयोगवश यह राज्य के दूसरे सबसे बड़े शहर में किसी अंग प्रत्यारोपण के लिए बनाया गया 100वां ग्रीन कॉरिडोर था।

अधिकारियों के मुताबिक, एक दाता के हृदय को सोलापुर के एक अस्पताल से एक चार्टर्ड प्लेन द्वारा शहर के लोहेगांव एयरपोर्ट तक लाया गया था। यह प्रत्यारोपण शहर के रूबी हॉल क्लीनिक में शुक्रवार को किया जाएगा।
Well done @PuneCityPolice !
That’s the way it should be !
Wishing the person getting a new heart, a speedy recovery ! https://t.co/FV4zLSj95R
— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) September 7, 2019
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘शाम करीब 5.45 बजे, हृदय को ग्रीन कॉरिडोर के माध्यम से रूबी हॉल अस्पताल लाया जा रहा था। लगभग इसी समय मुख्यमंत्री का काफिला लोहेगांव एयरपोर्ट से शहर की ओर आ रहा था। हमने मुख्यमंत्री के काफिले से इंतजार करने को कहा और ग्रीन कॉरिडोर को प्राथमिकता दी।’
