उत्तर प्रदेश

Prayagraj News: लाठी और डंडे के दम पर सरकार चलाई गई है, रिश्वतखोरी बढ़ी है- Rakesh Tikait

Prayagraj News:   प्रयागराज के माघ मेले में पहुंचे राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने मौजूदा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि पिछले 5 सालों के भीतर लोग डर और दहशत के साए में रहे हैं।उन्होंने कहा कि लाठी और डंडे के दम पर सरकार चलाई गई है, रिश्वतखोरी बढ़ी है, चालानबढ़े हैं, साथ ही लोगों के साथ ज्यादती भी हुई है।

किसानों के साथ हैं..Rakesh Tikait

इतना ही नहीं किसान नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने सीएम योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर से विधानसभा चुनाव लड़ने पर भी तंज कसते हुए कहा है कि मजबूत विपक्ष के लिए योगी आदित्यनाथ का जीतना जरूरी है। हालांकि उन्होंने यह साफ़ नही किया कि किसान किसके साथ हैं, लेकिन उन्होने यह जरूर कहा कि वह किसानों के साथ हैं।

राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) प्रयागराज माघ मेले में भारतीय किसान यूनियन के तीन दिवसीय चिंतन शिविर में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि चिंतन शिविर में आगामी छ महीने के किसानों के मुद्दे पर चर्चा और विचार विमर्श होंगे। साथ ही सरकारों से भी मांग की जाएगी कि किसानों को मूलभूत जो सुविधाओं के साथ ही उनके अनाज के उचित दाम मिलने चाहिए।

सरकार से किसानों की नाराजगी जरूर है…

किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत Rakesh Tikaitt) ने कहा कि मौजूदा सरकार से किसानों की नाराजगी जरूर है, लेकिन आगामी विधानसभा चुनाव में उन्हें किसे चुनना है यह खुद किसान तय करेंगे, अगर नाराज होंगे तो बदलाव के लिए दूसरों को वोट करेंगे या फिर मौजूदा सरकार के साथ जाएंगे।

अखिलेश यादव के अन्न संकल्प को लेकर किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि यह सब कुछ तो उनकी सरकार आने के बाद ही पता चलेगा कि उन्होंने किसानों के लिए क्या करेंगे। लेकिन मौजूदा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि बंगाल में भी भाजपा के लोग अन्न संकल्प ले रहे थे।

लेकिन वहां पर हमने लोगों से कहा था कि जो संकल्प ले रहे हैं उनसे अपने अनाज के दाम मांग लो। अपने अंदाज में राकेश टिकैत ने सरकार पर इशारों इशारों में हमला बोला है।

राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने कहा कि सरकार में रिश्वतखोरी के साथ ही किसानों के साथ अन्याय भी हुआ है। 13 महीने सड़कों पर गुजारना पड़ा है, लखीमपुर की घटना हो या फिर दूसरी जगहों पर किसानों के साथ नाइंसाफी हुई है। इसका उन्हें तय करना है कि वह चुनाव में किसके साथ हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 3 =