सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची Preity Zinta
Preity Zinta लंबे समय बाद भारत लौट आई हैं. उन्होंने यहां आते ही सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन किये. उन्होंने शुक्रवार को अपनी मंदिर यात्रा का एक वीडियो साझा किया.
Preity Zinta ने मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से पूजा करने के बाद अपना अनुभव साझा किया. कई प्रशंसकों ने भारत लौटने पर उनका स्वागत किया और कमेंट सेक्शन में उनके लिए मैसेज छोड़ा.
Preity Zinta मंदिर परिसर में पूजा की थाली के साथ पोज देती नजर आ रही हैं. उन्होंने फ्लोरल प्रिंट वाला ऑफ व्हाइट सूट पहना है और अपने सिर को दुपट्टे से ढक रखा है. उनके पीछे कई भक्त कतार में खड़े नजर आ रहे हैं. उन्होंने पूजा के बाद कैमरे के लिए पोज देते हुए स्माइल दिया. इसके अलावा उन्होंने कार से भी एक सेल्फी साझा की जिसमें वो वरमाला पहने हुए नजर आ रही हैं. उनका वीडियसे तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.
View this post on Instagram
लिखा, ‘बैक इन मुंबई…. सिद्धिविनायक मंदिर में. वाह! वहां की आरती में शामिल होना और एक थकान भरीउड़ान के बाद तरोताजा महसूस करना अद्भुत था. हमें इस तरह के अद्भुत दर्शन कराने के लिए मंदिर में सभी को (हाथ जोड़कर इमोजी) बहुत-बहुत धन्यवाद. दिल और आत्मा दोनो को शांति मिल गई.” एक यूजर ने लिखा- भारत में आपका स्वागत है. एक और यूजर ने लिखा, प्रभु का नाम ही ऐसा है कि दिल और आत्मा को शांति मिल ही जाती है.
Preity Zinta ने फरवरी 2016 में जीन गुडइनफ के साथ शादी की थी. यह लॉस एंजिल्स में एक निजी समारोह था. इसके बाद से वो वहीं रह रही हैं. नवंबर 2021 में कपल ने सरोगेसी के माध्यम से जुड़वां बच्चों, जय और जिया का स्वागत किया. उनके बच्चे इस साल एक हो गये हैं. प्रीति ने तस्वीरों के साथ इंस्टाग्राम पर अपने जुड़वा बच्चों के पहले जन्मदिन के लिए तस्वीर शेयर करते हुए मैसेज भी पोस्ट किया था.

