Prime Minister Narendra Modi ने अगरतला में 4350 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया
Prime Minister Narendra Modi आज मेघालय और त्रिपुरा के दौरे पर हैं. चीन से तनाव के बीच पीएम मोदी का पूर्वोत्तर राज्यों का दौरा काफी अहम माना जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले शिलांग में जनसभा की और फिर अगरतला में रोड शो किया.
इसके बाद अगरतला में भी एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने पूर्वोत्तर राज्यों में हुए विकास का जिक्र किया. पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 8 साल में नॉर्थ ईस्ट सेक्टर में कई नेशनल हाईवे बने हैं. कई ग्रामीण क्षेत्र सड़कों से भी जुड़े हुए हैं. हमारी डबल इंजन सरकार का ध्यान भौतिक, डिजिटल के साथ-साथ सामाजिक बुनियादी ढांचे में सुधार पर है.
Prime Minister Narendra Modi ने कहा, ‘आदिवासी समुदाय की पहली पसंद बीजेपी है. हाल के गुजरात चुनावों में, बीजेपी ने आदिवासी समुदायों के लिए आरक्षित 27 सीटों में से 24 पर जीत हासिल की. हमने आदिवासी समुदाय से जुड़े मुद्दों को महत्व दिया है.’
#Tripura के जरिए अब नॉर्थ ईस्ट इंटरनेशनल ट्रेड का भी एक गेटवे बन रहा है। अगरतला अखौरा रेलवे लाइन से व्यापार का नया रास्ता खुलेगा।इसी तरह भारत, थाइलैंड, म्यामांर हाइवे रोड इंफ्रास्ट्रक्चर के जरिए नॉर्थ ईस्ट दूसरे देशों के साथ संबंधों का द्वार भी बन रहा है-पीएम @narendramodi pic.twitter.com/0MJriJaQQy
— News & Features Network (@mzn_news) December 18, 2022
अगरतला में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘सरकार जनजाति समुदायों के जीवन में सुधार के लिए समर्पित है. जो बजट 21,000 करोड़ रुपये का हुआ करता था, वह अब 88,000 करोड़ रुपये हो गया है. यह भाजपा सरकार है, जिसने हर साल 15 नवंबर को ‘जनजाति गौरव दिवस’ मनाने की पहल शुरू की है.’
Prime Minister Narendra Modi ने कहा कि मैं स्वच्छता को एक जन आंदोलन बनाने के लिए त्रिपुरा के लोगों को बधाई देता हूं. इससे त्रिपुरा सबसे छोटे राज्यों की श्रेणी में सबसे स्वच्छ राज्य बनकर उभरा है. मैं त्रिपुरा को आज नया डेंटल कॉलेज मिलने पर बधाई देता हूं. रविवार को अगरतला में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधान मंत्री आवास योजना, शहरी और ग्रामीण प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों के लिए ‘गृह प्रवेश’ कार्यक्रम शुरू किया.
करीब 3400 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित इन घरों में 2 लाख से अधिक लाभार्थी शामिल होंगे. प्रधानमंत्री त्रिपुरा में 4,350 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं की शुरुआत की. इससे पहले, प्रधानमंत्री ने उत्तर पूर्वी परिषद (एनईसी) के स्वर्ण जयंती समारोह में भाग लेने के अलावा मेघालय में परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया था.

