वैश्विक

मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि पहुंचे Prime Minister Narendra Modi

Prime Minister Narendra Modi गुरुवार को भगवान श्री कृष्ण की भक्त व कवयित्री मीराबाई की 525वीं जयंती के अवसर पर ‘मीराबाई जन्मोत्सव’ में भाग लेने मथुरा पहुंचे. यहां पीएम मोदी ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंंदिर पहुंचकर गर्भ गृह में पूजा और दर्शन किया. वे भागवत भवन के लिए ऊपरी तल पर गए. पीएम मोदी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, सीएम योगी, पुजारी सहित कुल 17 लोगों ने भागवत भवन में पूजा की.

Prime Minister Narendra Modi मीराबाई के सम्मान में एक विशेष डाक टिकट और सिक्का भी जारी करेंगे. इस अवसर पर आयोजित होने वाले एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेंगे. यह कार्यक्रम मीराबाई की याद में साल भर चलने वाले कार्यक्रमों की शुरुआत का भी प्रतीक होगा. मीराबाई को भगवान कृष्ण के प्रति उनकी भक्ति के लिए जाना जाता है और उन्होंने कई भजनों व छंदों की रचना की, जो आज भी लोकप्रिय हैं.

 मथुरा में प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए. चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी और चौराहों पर बैरिकेटिंग की गई है. मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि पिछले 9 वर्षों में देश ने एक नए भारत का दर्शन किया, जिसका अंतराष्ट्रीय मंच पर मान बढ़ा है. नए भारत को विरासत पर गर्व है.

इस अवसर पर भाजपा सांसद और अभिनेत्री हेमा मालिनी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में मैनें भी मथुरा के सांसद के रूप में मथुरा का बहुत स्वागत किया है. हमारे ब्रज धाम से बढ़कर कोई धाम नहीं जहां कृष्ण ने जन्म लेकर कई लीलाएं कीं.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six + thirteen =