खेल जगत

महिला-पुरुष दोनों टीमों के लिए चार्टर फ्लाइट्स की व्यवस्था: बीसीसीआई

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) पर पुरुष और महिला क्रिकेट टीमों के बीच भेदभाव करने का आरोप लगा था. उनपर आरोप था कि इंग्लैंड दौरे पर रवाना होने से पहले मुंबई जाने के लिए बीसीसीआई सिर्फ पुरुष क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों लिए चार्टर फ्लाइट्स का इंतजाम कर रहा है और महिला क्रिकेट टीम के लिए ऐसा नहीं किया जा रहा है.

हालांकि, अब भारतीय महिला टी20 टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इन आरोपों का खंडन किया है और कहा है कि बीसीसीआई ने उनके लिए भी चार्टर फ्लाइट्स का इंतजाम किया है. 

हरमनप्रीत कौर ने ट्वीट लिखा, “इंग्लैंड रवाना होने से पहले मुंबई पहुंचने के लिए बीसीसीआई ने दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों के लिए चार्टर फ्लाइट्स की व्यवस्था की है. दूरी और अपनी सहूलियत को देखते हुए खिलाड़ियों ने अपने हिसाब से फैसला लिया है.” दोनों टीमें जल्द ही इंग्लैंड दौरे पर जाने वाली हैं. दौरे पर जाने से पहले सभी खिलाड़ियों को मुंबई पहुंचना है जहां वे इंग्लैंड जाने से पहले दो हफ्ते के लिए क्वारंटीन रहेंगे.

इससे पहले रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि भारत के पुरुष क्रिकेटर्स को मुंबई तक पहुंचाने के लिए चार्टर फ्लाइट्स की व्यवस्था की जा रही है लेकिन भारतीय महिला खिलाड़ियों को खुद से आने के लिए कहा गया है.  

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की वनडे और टेस्ट टीम की कप्तान मिताली राज ने भी ट्वीट कर बीसीसीआई की जमकर तारीफ की है. उन्होंने लिखा, “ऐसे दौर में खिलाड़ियों के स्वास्थ्य व सुरक्षा को देखते हुए बोर्ड ने शानदार काम किया है.”

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − 4 =