खेल जगत

Womens World Cup 2022: वेस्टइंडीज को टीम इंडिया ने दिया 318 रन का लक्ष्य

Womens World Cup 2022 के तीसरे लीग मैच में भारतीय महिला क्रिकेट टीम आज वेस्टइंडीज महिला टीम के साथ आमने-सामने है. भारतीय टीम की कप्तान मिताली राज ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला किया.

हैमिल्‍टन में खेले जा रहे इस मैच में भारतीय सलामी बल्‍लेबाज यास्तिका भाटिया ने स्‍मृति मंधाना के साथ मिलकर भारत को अच्‍छी शुरुआत दिलाई, लेकिन यास्तिका 7वें ओवर की तीसरी गेंद पर आउट हो गईं. यास्तिका 21 गेंदों पर 31 रन बनाकर पविलियन लौटीं. 

भारतीय और वेस्टइंडीज दोनों के लिए ही यह मैच काफी महत्वपूर्ण है. दरअसल, भारत को अपने पिछले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में टीम इंडिया यह मैच जीतना चाहेगी. वहीं बात अगर वेस्टइंडीज की करें तो उसने न्‍यूजीलैंड और इंग्‍लैंड के खिलाफ अपने दोनों मुकाबले जीते हैं. वह जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी. 

बता दें कि भारत का पहला मैच पाकिस्तान से हुआ था. इस मैच में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान की टीम को एकतरफा मात देते हुए विश्व कप में अब तक पाकिस्तान से अजेय रहने का रिकॉर्ड कामय रखा था, लेकिन अगले मैच में उसे न्यूजीलैंड से हार मिली. जिससे टीम इंडिया को निराशा हुई.

इस मैच में टीम इंडिया की कप्तान मिताली राज ने एक खास रिकॉर्ड बनाया है. दरअसल, वह महिला क्रिकेट विश्व कप में सबसे ज्यादा मैच में कप्तानी करने वाली महिला बन गई हैं.

मिताली वर्ल्ड कप में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा 24 मैच खेल चुकी हैं. ऐसा करने वाली वह पहली खिलाड़ी बनी हैं. इस मामले में विश्व कप में सबसे ज्यादा मैच में कप्तानी का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की पूर्व महिला कप्तान बेलिंडा क्लार्क के नाम था. उन्होंने 23 मैच में कप्तानी की थी.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21421 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − eight =