राज्यपाल आनंदीबेन से मिले राधामोहन सिंह, यूपी सरकार और संगठन अच्छा काम कर रहे
उत्तर प्रदेश सरकार और बीजेपी संगठन में बदलाव की खबरों के बीच यूपी बीजेपी प्रभारी राधामोहन सिंह ने आज (रविवार) को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से राजभवन में मुलाकात की।
राजभवन पहुंचे राधामोहन सिंह से पत्रकारों ने जब मंत्रिमंडल विस्तार पर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि यूपी सरकार और संगठन अच्छा काम कर रहे हैं।
राज्यपाल से मिलकर लौटने पर बोले राधामोहन, सबसे मजबूत संगठन और सबसे मजबूत सरकार यूपी में है pic.twitter.com/Xn9DuTC5jn
— News & Features Network (@mzn_news) June 6, 2021
कुछ सीटें खाली हैं जिसपर सही समय पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फैसले लेंगे। राज्यपाल से मुलाकात पर राधा मोहन सिंह ने कहा, राज्यपाल पुरानी परिचित हैं और आज तक मिल नहीं पाया था। आज उसी औपचारिकता को लेकर मिलने आया हूं।

