उत्तर प्रदेश

Lucknow News: जो व्यक्ति दूसरे की पीड़ा दूर करने का प्रयास करता है, वही सच्चे अर्थों में मनुष्य- आनंदीबेन पटेल

Lucknow News: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि गांधी जी ने सत्य, अंहिसा, सेवा, स्वावलम्बन, स्वास्थ्य, स्वच्छता और शिक्षा के लिए कार्य किया। गांधी जी का मानना था कि जो व्यक्ति दूसरे की पीड़ा दूर करने का प्रयास करता है, वही सच्चे अर्थों में मनुष्य है। इसलिए अपने मन की स्वच्छता पर बल दें। दूषित विचारों को मन में न लायें तभी आपके मन में सकारात्मक विचार आयेंगे।

आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी  एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री  की जयंती पर राजभवन स्थित बापू जी की प्रतिमा तथा शास्त्री भवन एनेक्सी स्थित लाल बहादुर शास्त्री (Lal Bahadur Shastri Jayanti) की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राजभवन में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में राजभवन परिवार के बच्चों ने बापू के प्रिय भजन प्रस्तुत किये।

इस मौके पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल  ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी  एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती की बधाई देते हुए कहा कि दोनों महापुरूषों का जीवन देश की सेवा के लिए समर्पित था। आज के दिन हमें राष्ट्रहित में त्याग और समर्पण की भावना के साथ कार्य करने का दृढ़ संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने जनसामान्य को साफ-सफाई की महत्ता बताने के साथ ही स्वच्छता के लिये प्रेरित भी किया था।

इस अवसर पर राज्यपाल ने राजभवन के कर्मचारियों को सप्ताह में एक दिन प्रत्येक शुक्रवार को एक निर्धारित समय में अपने आसपास स्वच्छता अभियान इसके पश्चात राज्यपाल ने जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। उन्होंने गांधी आश्रम में भी जाकर गांधी जी एवं शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण किया तथा वहां चरखा भी चलाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी चरखा चलाया।

एक अन्य कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राजभवन में उत्तर प्रदेश क्षय निवारक संस्था के टीबी सील बिक्री अभियान के 72वें कैम्पेन का उद्घाटन किया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − 5 =