उत्तर प्रदेश

Meerut News: लड़कियों का पढ़ना समाज के लिए बहुत ही गौरव की बात है-Anandiben Patel

Meerut News:  चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के 34 वें दीक्षा समारोह में गुरुवार को पहुंचीं कुलाधिपति Anandiben Patel ने लड़कियों को 70 फीसदी से ज्यादा मेडल मिलने पर कहा कि आज विवि की ओर से लगभग 195 गोल्ड मेडल दिए गए,जिनमें 70 फीसदी छात्राओं को मिले हैं। बाकी बचे 30 फीसदी छात्रों को मिले।

इसलिए मैं 30 छात्रों को खास बधाई देना चाहती हूं कि उन्होंने 30 फीसदी मेडल ना लिए होते तो सारे मेडल ही बेटियां ले जातीं। छात्रों की आबरु जाती। उन्होंने कहा कि मैं अपेक्षा करती हूं कि अगली साल ये संख्या 50-50 रहे। उन्होंने कहा कि लेकिन कहीं ऐसा न हो जाए कि अगले साल लड़की 90 फीसदी और 10 फीसदी लड़के रह जाएं।

Anandiben Patel ने कहा कि यह बड़ी चिंता का विषय है। लेकिन मैं सालों से यह देख रही हूं। जब मैं पढ़ती थी। तब कोई लड़कियां नहीं पढ़ती थी। मुझे याद है कि जब मैं प्राइमरी में पांचली, छठी, सातवीं कक्षा में पढ़ती थी तो पूरे स्कूल में मैं एक ही लड़की थी।

जब हाई स्कूल में आए तो तीन लड़कियां हुईं और फिर कालेज में मैने एडमिशन लिया तो पूरे कालेज में एक हजार स्टूडेन्ट के बीच में मैं अकेली थी। ऐसी स्थिति थी उस समय और यह देखते-देखते आज हमारी लड़कियां जो आगे बढ़ रही हैं। इस समाज के लिए बहुत ही गौरव की बात है।

महात्मा गांधी और हमारे कई शिक्षाविद कहते हैं कि एक लड़की पढ़ती हैं ना तो सात पीढ़ी आगे बढ़ती हैं। क्योंकि बच्चे को संस्कार देने का काम तो मां करती है। और यदि मां ही अनपढ़ होगी,पूर्व रिवाजों से त्रस्त होगी। अंध विश्वासों को मानने वाली होगी तो परिवार में संस्कार कैसे आएंगे। और इसी वजह से जरुरी है कि लड़के पांच फीसदी कम पढ़ेगे तो चलेंगे। लेकिन सौ फीसदी बच्चियों की शिक्षा होनी ही चाहिए।

दहेज के कारण हुई महिलाओं की बढ़ती हत्याओं पर चिंता व्यक्त करते हुए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने समाज के हर वर्ग को दहेज प्रथा के खिलाफ आंदोलन करने का आह्वान किया।

Anandiben Patel ने कहा कि इस ओर समाज के हर वर्ग को चिंता करनी चाहिए और दहेज प्रथा को बंद करने के लिए समाज के अग्रणी लोगों, नेताओं व अन्य को इसके खिलाफ आंदोलन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि विवाह के बाद हर बात पर पैसे मांगने की आदत छोड़ कर उन्हें स्वयं आत्मनिर्भर बनने की जरूरत है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − sixteen =