वैश्विक

Rajasthan: ASI ने किया 15 साल की लड़की से रेप, दौसा के महिला थाने में दर्ज हुआ केस

Rajasthan राजस्थान में एक बार फिर से खाकी शर्मसार हो गई है. फिर से एक पुलिस अधिकारी पर 15 साल की नाबालिग लड़की से रेप करने का आरोप लगा है. मामला सूबे के दौसा जिले से जुड़ा हुआ है. नाबालिग से रेप का मामला सामने आने के बाद आरोपी पुलिस अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया है.

उसके खिलाफ पोक्सो एक्ट में केस भी दर्ज कर लिया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. दौसा में एक सप्ताह के भीतर यह दूसरा मामला है जब किसी पुलिसकर्मी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज हुआ है.

Rajasthan पुलिस के अनुसार दौसा के महिला थाने में आरोपी पुलिस अधिकारी सहायक उप निरीक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा चुका है. रेप का यह संगीन आरोप अलवर जिले में तैनात एएसआई रूपचंद यादव पर लगा है.

इस संबंध में पीड़िता 15 साल की नाबालिग के पिता ने केस दर्ज कराया है. उसने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि बीते 18 अगस्त को अलवर जिले के टहला थाने में तैनात एएसआई रूपचंद यादव ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ रेप किया.

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने पहले पीड़िता का मेडिकल कराया और फिर उसके बयान दर्ज किए. फिलहाल पुलिस का कहना है कि वह पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है.

महिला अपराध अनुसंधान के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शंकरलाल मीणा ने बताया पूरे मामले की जांचकर जल्द ही आगे कार्रवाई की जाएगी. पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है. वहीं एएसआई के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद अलवर एसपी आनंद शर्मा ने आरोपी को निलंबित कर दिया है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − 15 =