उत्तर प्रदेश

हिंदू पंचांग के आधार पर चंद्रमा की गतिविधि के हिसाब से Uttar Pradesh Police की तैनाती का आदेश

Uttar Pradesh Police के महानिदेशक (डीजीपी) विजय कुमार ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों को हिंदू पंचांग के आधार पर चंद्रमा की गतिविधि के हिसाब से तैनाती का आदेश दिया है. साथ ही लोगों को भी इसी आधार पर सतर्क रहने की सलाह दी है.

विजय कुमार ने पिछली 14 अगस्त को सभी वरिष्ठ पुलिस अफसरों को भेजे गये परिपत्र (सर्कुलर) में कहा है कि वे कैसे चंद्रमा की ‘कलाओं’ के आधार पर तैनाती करें. उन्होंने कहा कि चंद्रमा की कलाओं को जानने के लिये सबसे आसान तरीका हिंदू पंचांग है.

उन्होंने अपने इस परिपत्र पर विस्तार से बात करते हुए सोमवार को जारी एक वीडियो में बताया कि आम लोगों को भी यह जानना इसलिये जरूरी है ताकि उन्हें पता रहे कि अपराधी किस वक्त अपनी गतिविधियां करते हैं.

कुमार ने एक चार्ट के माध्यम से इसे स्पष्ट करते हुए कहा कि इससे पता चलता है कि किस तारीख को चंद्रमा कितने बजे उगता और अस्त होता है और रात कब आंशिक रूप से और कब बिल्कुल अंधेरी होती है.

उन्होंने कहा कि लोगों को जानना चाहिये ताकि वे सतर्क रहें और पुलिस को भी यह जानना चाहिये ताकि वह उस समय सबसे ज्यादा मुस्तैद रहे. उन्होंने चार्ट के जरिये चांद की गतिविधियों के बारे में बताते हुए कहा, ‘आठ अगस्त को छह बजे शाम से रात 12 बजे तक पूरा अंधेरा रहता है और अपराधी पूरी सक्रिय हो सकते हैं.

इसके बाद 16 अगस्त को अमावस्या का समय था. इसमें चंद्रमा का उदय सुबह छह बजे होता है और शाम छह बजे वह अस्त हो जाता है. इसका मतलब 16 अगस्त को पूरी रात बिल्कुल अंधेरा होता है. उस वक्त पूरी रात अपराधियों के लिये बड़ी मुफीद होती है.’

डीजीपी ने बताया कि 24 अगस्त को चांद शाम को छह बजे से रात 12 बजे अस्त हो जाता है यानी रात 12 बजे से सुबह छह बजे तक अंधेरी रात होती है जिसमें अपराधी अपना काम करते हैं. उन्होंने कहा कि पूर्णमासी के बाद जो सप्तमी आती है, उससे लेकर अमावस्या की सप्तमी के बीच का समय अपराधियों के लिये बड़ा उपयुक्त है और इस बात को जानने के लिये हिंदू पंचांग का प्रयोग कर सकते हैं.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 + six =