Raju Srivastava की हालत नाजुक, जीवनरक्षक प्रणाली पर हैं Raju
Raju Srivastava की हालत नाजुक बनी हुई है और वह अब भी अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में जीवनरक्षक प्रणाली पर हैं. श्रीवास्तव (58) को 10 अगस्त को दिल का दौरा पड़ने के बाद एम्स में भर्ती किया गया था. उसी दिन उनकी ‘एंजियोप्लास्टी’ की गई थी. सूत्रों के अनुसार उनकी हालत नाजुक है. कोई सुधार नहीं हुआ है. वह जीवनरक्षक प्रणाली पर हैं.
शुक्रवार को Raju Srivastava के परिवार ने उनके इंस्टाग्राम पेज पर एक आधिकारिक बयान जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि उनकी हालत स्थिर है. परिजनों ने लोगों से किसी भी अफवाह अथवा गलत खबर पर ध्यान नहीं देने का भी अनुरोध किया था.
Raju Srivastava को 10 अगस्त को दिल का दौरा उस समय पड़ा था जब वे जिम में वर्कआउट कर रहे थे. जिम में मौजूद लोगों ने ही उनको एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया था. शुरुआत में चिकित्सकों ने कहा था कि उनकी हालत स्थिर है और वे ट्रीटमेंट को रेस्पॉन्ड कर रहे हैं लेकिन बाद में उनकी हालत कुछ बिगड़ी और वे वेंटिलेटर पर चले गए.
दिल का दौरा पड़ने के दौरान उनके मस्तिष्क को सही मात्रा में ऑक्सीजन नहीं मिली जिसके बाद से ही वे बेहोश हैं और उनके ब्रेन को भी नुकसान हुआ है. चिकित्सकीय सूत्रों के अनुसार उनके दिमाग को जो नुकसान हुआ है वो गंभीर है और उसे सही होने में लंबा समय लग सकता है.

