उत्तर प्रदेश

रामनगर: राम भक्तों का फूल माला व अंग वस्त्र भेंट कर भव्य स्वागत किया

रामनगर बाराबंकी। दिल्ली से पदयात्रा कर प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या जा रहे राम भक्तों का रामनगर पहुंचने पर विश्व हिंदू परिषद जिला उपाध्यक्ष डॉ आरपी दुबे,प्रखंड मंत्री राहुल कुमार वर्मा,प्रखंड अध्यक्ष एसपी शुक्ला के नेतृत्व में फूल माला व अंग वस्त्र भेंट कर भव्य स्वागत किया।

पदयात्रा का नेतृत्व कर रहे जगत प्रकाश ने बताया कि पदयात्रा यात्रा दिल्ली के पुलिस लाइंस टू जे कैंप के मरघट वाले बाबा जमुना बाजार हनुमान मंदिर से 24 फरवरी को शुरू हुई।

650 किलोमीटर की पैदल यात्रा लगभग 17 दिनों में पूरी होगी। सबसे पहले सरयू स्नान कर भगवान श्री राम व हनुमानगढ़ी के दर्शन करेंगे व सरयू के तट पर सुंदरकांड का पाठ होगा।

राम मंदिर मॉडल के साथ पैदल जत्थे में भगवा वस्त्र, विजय पताका तिरंगा व गदा धारण करे पचासी व्यक्ति पदयात्रा में चल रहे हैं जिसमें पांच महिलाएं व तीन छोटे बच्चे भी यात्रा कर रहे हैं।

साथ ही जगत प्रकाश ने बताया कि यह यात्रा हिंदू जन जागरण वाह भारतीय संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए जय श्री राम जनमानस कल्याण समिति के द्वारा इससे पूर्व खाटू श्याम मेहंदीपुर बालाजी की पैदल यात्रा की।

तमाम संघर्षों के बाद अब राम मंदिर बन रहा है।उसी के दर्शन पूजन के लिए दिल्ली से पैदल पदयात्रा पर हूं। मंदिर के निर्माण होते ही 2024 में दर्शन के लिए पदयात्रा कर आऊंगा।

इस अवसर पर बजरंग दल खंड संयोजक विनय मिश्रा रामसूरत चौहान गुड्डू सोनी आदि तमाम लोगों ने जगह जगह स्वागत किया।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × one =