राष्ट्रपति पद पर पहुंचना मेरी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है: Draupadi Murmu
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu)ने कहा कि राष्ट्रपति पद पर पहुंचना मेरी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, यह भारत के हर गरीब की उपलब्धि है. मेरा राष्ट्रपति चुना जाना इस बात का प्रमाण है कि भारत में गरीब न केवल सपने देख सकते हैं बल्कि उन सपनों को पूरा भी कर सकते हैं.
राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के मौके पर अपने भाषण में द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने कहा कि मैं भारत के समस्त नागरिकों की आशा-आकांक्षा और अधिकारों की प्रतीक इस पवित्र संसद से सभी देशवासियों का पूरी विनम्रता से अभिनंदन करती हूं.
आपकी आत्मीयता, विश्वास और आपका सहयोग, मेरे लिए इस नए दायित्व को निभाने में मेरी बहुत बड़ी ताकत होंगे.

