फिल्मी चक्कर

20 दिसंबर को रिलीज़ होगी सलमान खान की ‘दबंग 3’

सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की सुपरहिट सीरीज़ ‘दबंग’ इन दिनों फिर से चर्चा में है. फिल्म के तीसरे पार्ट की शूटिंग जारी है. इन दिनों फिल्म की क्रू और कास्ट राजस्थान के जयपुर में इसकी शूटिंग कर रही है. अब खबर आई है कि ‘दबंग 3’ कई भाषाओं में रिलीज़ होगी.

सलमान खान ने फिल्म के निर्देशक प्रभुदेवा के साथ एक तस्वीर शेयर की और साथ में इस बात की जानकारी भी दी है कि फिल्म हिंदी के साथ साथ तमिल, तेलुगू और कन्नड़ भाषाओं में भी रिलीज़ होगी. इसके अलावा मेकर्स ने ‘दबंग 3′ की रिलीज़ की तारीख का भी एलान कर दिया है. फिल्म इसी साल 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.’दबंग 3’ में साउथ के अभिनेता किच्चा सुदीप भी नज़र आएंगे.

View this post on Instagram

#dabangg3 shoot #rajasthan with Sultan

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on

इसके अलावा अरबाज़ खान और प्रमोद खन्ना भी फिल्म का हिस्सा हैं. सुदीप फिल्म में विलेन के किरदार में नज़र आएंगे. खास बात ये है कि फिल्म में सलमान के दो दौर दिखाए जाएंगे. हाल में सलमान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो राजस्थान में ऊंट के साथ मस्ती करते नज़र आए थे.अरबाज़ खान ने भी कहा था कि फिल्म की 60 प्रतीशत शूटिंग पूरी हो चुकी है और तय वक्त पर फिल्म कंप्लीट कर ली जाएगी. ‘दबंग’ फ्रैंचाइज़ी की इस तीसरी फिल्म को मेकर्स बड़े पैमाने पर रिलीज़ करने की भी तैयारी कर रहे हैं.

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 + one =