फिल्मी चक्कर

नागा चैतन्य से तलाक के बाद Samantha Ruth Prabhu का पहला पब्लिक अपीयरेंस

Samantha Ruth Prabhu  दुनिया से थोड़ी कटी हुई नजर आ रही हैं. ऐसे में जब एक्ट्रेस को वेटरनरी क्लिनिक में बुधवार को स्पॉट किया गया, तो फैंस ने राहत की सांस ली. फैंस काफी समय से सामंथा की हालत को जानने के लिए बेताब थे.

वेटरनरी क्लिनिक से जैसे ही सामंथा की फोटो उनके पेट के संग सामने आई, सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी. फोटो में सामंथा मास्क लगाए हुए नजर आ रही हैं. फोटो में सामंथा व्हाइट टॉप और मैचिंग ट्राउजर पहने हुए दिखाई दे रही है, जिसमें वो काफी एलिगेंट नजर आ रही हैं. तलाक की घोषणा के बाद इसे समांथा का पहला पब्लिक अपीयरेंस माना जा रहा है.

मालूम हो सामंथा एनिमल लवर हैं, वो दो पपीज की देखभाल भी करती हैं. सामंथा ने बताया था कि जबसे वो अपने पपी हश को घर लेकर आई हैं, वो उनका स्ट्रेस रिलीवर बन चुका है.

जब उनके तलाक की कार्यवाही हो रही थी उस दौरान भी सामंथा एक पपी को घर लेकर आई थीं, जिसका नाम उन्होंने साशा रखा है. जिसे देखने के बाद ये कहना गलत नहीं होगा कि सामंथा के लिए उनके सच में स्ट्रेस रिलीवर है. 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four + 15 =