तकरीबन 80 करोड़ रुपये की मालकिन हैं Samantha Ruth Prabhu
Samantha Ruth Prabhu अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ के चलते भी सुर्खियों में रहती हैं. पिछले साल ही उनका नागा चैतन्य से तलाक हुआ है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नागा सामंथा के कुछ फिल्मों में बोल्ड सीन्स और डांस से खुश नहीं थे जिसकी वजह से दोनों का तलाक हो गया.
बहरहाल, खबरें तो यहां तक थी कि Samantha Ruth Prabhu ने नागा चैतन्य द्वारा दी जाने वाली 200 करोड़ की एलिमनी भी ठुकरा दी थी. वैसे, सामंथा की खुद की नेटवर्थ भी कम नहीं, वह तकरीबन 80 करोड़ रुपये की मालकिन हैं. उन्होंने साउथ इंडस्ट्री में अपना बेहतरीन मुकाम बनाया है. इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने तगड़ी मेहनत की है.
View this post on Instagram
Samantha Ruth Prabhu ने कई हिट फ़िल्में दी हैं. उन्होंने अब तक 65 से ज्यादा फ़िल्में की हैं. सामंथा के लिए ये मुकाम हासिल करना कोई आसान काम नहीं था. उनका बचपन बेहद गरीबी में गुजरा है. 12वीं तक पढ़ाई के बाद सामंथा के परिवार वालों के पास उन्हें पढ़ाने के लिए पैसे नहीं थे. ऐसे में सामंथा ने मॉडलिंग में हाथ आजमाया और पार्टटाइम मॉडलिंग करके अपनी पढ़ाई और घर चलाने के लिए पैसे जुटाए.
View this post on Instagram
मॉडलिंग के जरिए ही सामंथा के लिए फिल्मों का रास्ता खुला. 11 साल पहले फिल्म ये माया चेसावे से उन्होंने फ़िल्मी दुनिया में कदम रखा और इसके बाद सफलता की सीढ़ियां चढ़ती चली गईं.
पिछले साल वह फैमिली मैन 2 में राजी के रोल के किरदार में खूब पसंद की गई थीं. इसके अलावा फिल्म पुष्पा 2 एक गाने ओ अंतावा ने भी उनकी पॉपुलैरिटी में इजाफ़ा कर दिया था.

