फिल्मी चक्कर

एक ही पैर में चप्पल पहन दौड़ते दिखीं Samantha Ruth Prabhu

Samantha Ruth Prabhu इन दिनों Shaakuntalam जैसी कई फिल्मों में काम कर रही हैं. वो बॉलीवुड में भी डेब्यू करने वाली हैं. बीते कुछ दिनों पहले उनकी और वरुण धवन की मुलाकात की फोटो और वीडियोज भी सामने आए थे. इन दिनों जहां वो अपने बैक टू बैक प्रोजेक्ट्स में काम कर रही हैं. वहीं, अब इसी बीच उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें उनकी क्यूटनेस तो लोगों का दिल ही जीत रही हैं.

Samantha Ruth Prabhu की फोटो में देखने के लिए मिल रहा है कि एक्ट्रेस एक पैर में चप्पल पहनकर दौड़ते हुए नजर आ रही हैं और चेहरे पर प्यारी सी स्माइल देखी जा सकती है, जो फैंस का दिल ही जीत रही है. दरअसल, एक्ट्रेस की ये फोटो काफी पुरानी है, जो अब एक बार फिर से सोशल मीडिया पर छाई हुई है.

Samantha Ruth Prabhu की ये फोटो पिछले साल अगस्त में उनके इंस्टाग्राम (Samantha Instagram) से अपलोड की गई थी. एक्ट्रेस ने उस फोटो को शेयर करने के साथ ही मजेदार स्टोरी भी फैंस के साथ साझा की थी. उन्होंने लिखा था, ‘मेरे जीवन की कहानी…सिंड्रेला और उनकी खोई स्लीपर…क्योंकि इसलिए कि प्रिंस खूबसूरत है.’

Samantha Ruth Prabhu के कैप्शन से एक बात तो जाहिर है कि उनके एक पैर में चप्पल पहनने का कारण उसे खो देना है. उनकी एक चप्पल खो गई थी, जिसके चलते वो एक ही पैर में स्लीपर पहने नजर आई हैं. अगर ‘शाकुंतलम’ एक्ट्रेस के लुक की बात की जाए तो उन्हें जींस और टॉप में देखा जा सकता है साथ ही उन्होंने अपने बालों को भी खुला छोड़ा हुआ है और चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान तो खूबसूरती में चार चांद लगा रही है.

Samantha Ruth Prabhu की फोटो को 15 लाख से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और फैंस इस पर जमकर लाइक्स और कमेंट्स कर रहे हैं. इनकी तस्वीर वायरल हो रही है. बहरहाल, अगर एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो तमिल फिल्म ‘Kaathu Vaakula Rendu Kaadhal’ में नजर आने वाली हैं.

Samantha Ruth Prabhu  के साथ एक्ट्रेस नयनतारा (Nayanthara) और विजय सेतुपति (Vijay Setupathi) स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देने वाले हैं. फिल्म का निर्देशन विग्नेश शिवान ने किया है. इसके अलावा सामंथा के पास ‘शांकुतलम’ है और वो वरुण धवन (Varun Dhawan) की फिल्म से बॉलीवुड में भी डेब्यू करने वाली हैं.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four + twenty =