Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

सम्भलेहड़ा-कुतुबपुर गंगनहर पटरी पर हुई मुठभेड़-कुख्यात बदमाश को गोली लगी

मीरापुर। बुधवार को दिन-दहाड़े पुलिस और बदमाशों के बीच चेकिंग के दौरान मुठभेड़ हो गई,मुठभेड के दौरान पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, वही मुठभेड़ के दौरान घायल बदमाश का एक साथी फरार हो गया।

पुलिस को घायल बदमाश के कब्जे से एक स्पलेंडर बाइक,एक 315 बोर का तमंचा,दो जिन्दा व एक खोका कारतूस बरामद हुआ, घायल बदमाश पर जनपद के विभिन्न थानों में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है ।

बुधवार की दोपहर में मीरापुर इंस्पेक्टर एच एन सिंह को दो बदमाशों के कुतुबपुर गंगनहर मार्ग पर किसी घटना को अंजाम देने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर मीरापुर इंस्पेक्टर एच एन सिंह ,एसएसआई जितेन्द्र शर्मा,एसआई योगेन्द्र सिंह कुतुबपुर नहर पुल पर तथा सम्भालेहड़ा चौकी इंचार्ज एसआई करन नागर अन्य पुलिस के साथ सम्भालेहड़ा नहर पुल पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे

इस दौरान जानसठ की ओर से एक लाल रंग की स्प्लेंडर बाईक पर सवार होकर दो युवक आते दिखाई दिए।जिस पर सम्भालेहड़ा पुल पर चौकिंग कर रही पुलिस ने दोनों बाइक सवारो को रुकने का इशारा किया।

किन्तु बाईक सवार दोनों युवक पुलिस को देखकर और तेजी से नहर की पटरी पर भाग लिए।जिस पर पुलिस ने बाईक सवारों का पीछा शुरू किया। किन्तु दोनों युवक रुके नही और सम्भालेहड़ा-कुतुबपुर गंगनहर पटरी पर बने रेग्युलेटर के निकट बाईक छोड़कर जान से मारने की नियत से पुलिस पर फायरिंग कर जंगल मे भाग लिए

सूचना पर कुतुबपुर नहर पुल पर चौकिंग कर रही पुलिस भी वहाँ आ गयी और पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी कर ली।इस दौरान खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुनः पुलिस पर फायरिंग कर दी।

पुलिस ने भी घेराबंदी कर जवाबी फायरिंग की इस दौरान पुलिस की एक गोली एक बदमाश बंटी पुत्र नरम सिंह उर्फ धर्मसिंह निवासी मोहल्ला योगेन्द्रपुरी भोकारेहड़ी के थाना भोपा के पैर में गोली लग गई।गोली लगने से बदमाश घायल होकर गिर पड़ा जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया

घायल बदमाश भोपा क्षेत्र का शातिर अपराधी बंटी निकला।घायल बदमाश का दूसरा साथी बिजनोर निवासी जिया पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया

पुलिस ने फरार बदमाश की तलाश के लिए जंगलों में कॉम्बिंग की, पुलिस को घायल बदमाश के कब्जे से एक बाइक, एक तमंचा 315 बोर , 2 जिन्दा व एक खोका कारतूस बरामद किये

घायल बदमाश पर जनपद के जानसठ, भोपा, ककरौली, मीरापुर समेत विभिन्न थानों में आधा दर्जन से अधिक लूट,हत्या जैसे आपराधिक मुकदमें दर्ज है।

मुठभेड़ की सूचना पर सीओ जानसठ शकील अहमद के अलावा,जानसठ,रामराज थानों की पुलिस मौके पर पहुँच गयी।सीओ शकील अहमद ने मुठभेड़ में शामिल पुलिस टीम को शाबाशी दी

पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती करा दिया जहां उसका इस समय इलाज चल रहा है।मुठभेड़ में इंस्पेक्टर एच एन सिंह,एसएसआई जितेन्द्र शर्मा,एसआई योगेन्द्र सिंह,करन नागर, कांस्टेबल संजय कुमार,श्याम सुन्दर,धर्मेन्द्र कुमार,संदीप डबाल आदि शामिल रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × five =