दूसरे टी20 मुकाबले से बाहर हुए Sanju Samson
श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले से पहले टीम इंडिया को तगड़ा झटका लगा है. भारतीय स्टार बल्लेबाज Sanju Samson टीम से बाहर हो गये. सैमसन को श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 मैच के दौरान क्षेत्ररक्षण के दौरान घुटने में चोट लगी थी.
बीसीसीआई ने Sanju Samson की चोट को लेकर बयान जारी किया. बीसीसीआई ने बताया, सैमसन मुंबई में ही रूक गए हैं. जहां उनका स्कैन कराया जायेगा.संजू सैमसन के बाहर होने के बाद विदर्भ के विकेटकीपर जितेश शर्मा को भारतीय टीम में शामिल किया गया है. वह अगले दो मैचों में ईशान किशन के कवर के तौर पर रहेंगे. मालूम हो आईपीएल में पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए जितेश ने शानदार प्रदर्शन किया था, जिसका उन्हें इनाम मिला है.
श्रीलंका के खिलाफ पहले मुकाबले में Sanju Samson कुछ खास नहीं कर पाये थे. सूर्या ने 10 गेंदों का सामना किया था, जिसमें केवल एक चौके की मदद से उन्होंने 7 रन बनाया और आउट होकर पवेलियन लौट गये.
श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में टीम इंडिया की रोमांचक जीत हुई थी. भारत ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गये मुकाबले में श्रीलंका को दो रन से हराया था. टॉस गंवाकर भारतीय टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 162 रन का स्कोर खड़ा किया था. जवाब में श्रीलंका की टीम 20 ओवर में 160 रन पर ऑल आउट हो गयी थी.

