खेल जगत

दूसरे टी20 मुकाबले से बाहर हुए Sanju Samson

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले से पहले टीम इंडिया को तगड़ा झटका लगा है. भारतीय स्टार बल्लेबाज Sanju Samson टीम से बाहर हो गये. सैमसन को श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 मैच के दौरान क्षेत्ररक्षण के दौरान घुटने में चोट लगी थी.

बीसीसीआई ने Sanju Samson की चोट को लेकर बयान जारी किया. बीसीसीआई ने बताया, सैमसन मुंबई में ही रूक गए हैं. जहां उनका स्कैन कराया जायेगा.संजू सैमसन के बाहर होने के बाद विदर्भ के विकेटकीपर जितेश शर्मा को भारतीय टीम में शामिल किया गया है. वह अगले दो मैचों में ईशान किशन के कवर के तौर पर रहेंगे. मालूम हो आईपीएल में पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए जितेश ने शानदार प्रदर्शन किया था, जिसका उन्हें इनाम मिला है.

श्रीलंका के खिलाफ पहले मुकाबले में Sanju Samson कुछ खास नहीं कर पाये थे. सूर्या ने 10 गेंदों का सामना किया था, जिसमें केवल एक चौके की मदद से उन्होंने 7 रन बनाया और आउट होकर पवेलियन लौट गये.

श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में टीम इंडिया की रोमांचक जीत हुई थी. भारत ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गये मुकाबले में श्रीलंका को दो रन से हराया था. टॉस गंवाकर भारतीय टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 162 रन का स्कोर खड़ा किया था. जवाब में श्रीलंका की टीम 20 ओवर में 160 रन पर ऑल आउट हो गयी थी.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21461 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − 10 =